विश्व पर्यावरण दिवस 2026: एक पौधा मां के नाम के तहत जिलाधिकारी गढ़वाल स्वाति. एस. भदौरिया ने अपने मां के नाम का किया पौधारोपण

पौड़ी गढ़वाल: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनपद पौड़ी गढ़वाल में शुक्रवार को व्यापक स्तर पर पौधारोपण, स्वच्छता एवं जनजागरूकता अभियान चलाया गया। ‘एक पौधा मां के नाम’ अभियान के तहत जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने अपनी माता के नाम पर पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और लोगों से अधिक से अधिक […]

पौड़ी गढ़वाल: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनपद पौड़ी गढ़वाल में शुक्रवार को व्यापक स्तर पर पौधारोपण, स्वच्छता एवं जनजागरूकता अभियान चलाया गया। ‘एक पौधा मां के नाम’ अभियान के तहत जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने अपनी माता के नाम पर पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और लोगों से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का आह्वान किया।

टेका मार्ग वन पंचायत में हुआ मुख्य कार्यक्रम

वन विभाग की ओर से टेका मार्ग स्थित वन पंचायत केवर्स में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया, मुख्य विकास अधिकारी अशोक जोशी, डीएफओ गढ़वाल महातिम यादव, सिविल सोयम के प्रभागीय वनाधिकारी पवन नेगी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने पौधारोपण किया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिवस का कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सतत जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि पौधारोपण तभी सार्थक होगा जब लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और सुरक्षा भी सुनिश्चित की जाए।

पौधों की सुरक्षा पर विशेष जोर

डीएम स्वाति भदौरिया ने वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि लगाए गए सभी पौधों की नियमित निगरानी की जाए और आवश्यकतानुसार ट्री गार्ड लगाए जाएं। उन्होंने कहा कि आज लगाए गए पौधे भविष्य में पर्यावरण संतुलन बनाए रखने, जल स्रोतों के संरक्षण, जैव विविधता बढ़ाने और स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

उन्होंने कहा कि बढ़ते जलवायु परिवर्तन और पर्यावरणीय चुनौतियों को देखते हुए वृक्षारोपण की आवश्यकता पहले से अधिक बढ़ गई है। ऐसे में हर नागरिक को पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आना होगा।

स्वच्छता अभियान भी चला, कूड़ा किया एकत्र

विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर टेका मार्ग क्षेत्र में व्यापक स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। अधिकारियों और कर्मचारियों ने सड़क किनारे फैले कूड़े-कचरे को एकत्र कर स्वच्छता का संदेश दिया। एकत्रित कचरे को नगर पालिका के वाहन के माध्यम से उचित निस्तारण के लिए भेजा गया।

डीएफओ गढ़वाल ने कहा कि स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण एक-दूसरे के पूरक हैं तथा स्वच्छ वातावरण स्वस्थ समाज की नींव है। उन्होंने लोगों से सार्वजनिक स्थलों को साफ-सुथरा रखने और प्लास्टिक कचरे के उचित निस्तारण की अपील की।

जिलेभर में चले पौधारोपण और जागरूकता कार्यक्रम

गढ़वाल वन प्रभाग की ओर से जज कोर्ट परिसर के समीप भी पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके अलावा जनपद की सभी तहसीलों और विकासखंडों में वृक्षारोपण एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

विकासखंड थलीसैंण में उपजिलाधिकारी कृष्णा त्रिपाठी ने अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और पर्यावरण मित्रों के साथ पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

जनभागीदारी से ही सफल होगा पर्यावरण संरक्षण अभियान

कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी प्रयासों से संभव नहीं है, बल्कि इसके लिए समाज के हर वर्ग की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की गई।

इस अवसर पर अर्थ एवं संख्याधिकारी राम सलोने, जिला शिक्षाधिकारी (माध्यमिक) रणजीत सिंह नेगी, एसडीओ वन आयशा बिष्ट, राखी जुयाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Also Read This

बड़ी खबर: एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के आदेश पर एक और अवैध निर्माण सील

देहरादून/ऋषिकेश। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) ने अवैध निर्माणों और भवन निर्माण मानकों के उल्लंघन के खिलाफ अपना अभियान तेज करते हुए ऋषिकेश में एक...

बड़ी खबर: उत्तराखंड को बम से उड़ाने की धमकी वाले मेल की मिल गयी लोकेशन । यहां से जुड़े तार

देहरादून। उत्तराखंड के चारधाम यात्रा मार्ग, हरिद्वार, ऋषिकेश, मसूरी समेत कई संवेदनशील धार्मिक और पर्यटन स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts