प्रदीप ने जलाया ‘दीप’

आजकल कांग्रेस के युवा प्रवक्ता प्रदीप भट्ट बिल्कुल अलग तरह की राजनीति के लिए चर्चा में हैं। हुआ यूं कि उत्तरकाशी के जिला अस्पताल में एक लाचार बूढ़ा बुरी तरह बीमार था। बिस्तर पर ही मल-मूत्र कर रहे इस बूढ़े के पास कर्मचारी भी नहीं फटक रहे थे। अचानक प्रदीप भट्ट अस्पताल आ धमके और […]

आजकल कांग्रेस के युवा प्रवक्ता प्रदीप भट्ट बिल्कुल अलग तरह की राजनीति के लिए चर्चा में हैं। हुआ यूं कि उत्तरकाशी के जिला अस्पताल में एक लाचार बूढ़ा बुरी तरह बीमार था। बिस्तर पर ही मल-मूत्र कर रहे इस बूढ़े के पास कर्मचारी भी नहीं फटक रहे थे। अचानक प्रदीप भट्ट अस्पताल आ धमके और अपने हाथों से ही बूढ़े बाबा की साफ-सफाई शुरू कर दी। इससे अस्पताल प्रशासन हरकत में आया और तत्काल बुजुर्ग की चाकरी शुरू कर दी। जाहिर है कि इसमें कुछ सियासत भी रही होगी। दरअसल उत्तरकाशी की गंगोत्री सीट से वर्तमान विधायक विजयपाल सजवाण के अलावा प्रदीप भट्ट ने भी कांग्रेस से दावेदारी की है। वर्ष २००८ में उत्तरकाशी छात्रसंघ के अध्यक्ष रह चुके प्रदीप भट्ट लगातार राजनीति में सक्रिय हैं। ऐसे में लोग उन्हें भी विकल्प के रूप में देखने लगें तो आश्चर्य नहीं।

 

Also Read This

वीडियो : दिल्ली-देहरादून हाईवे पर आग का गोला बनी 26 यात्रियों से भरी चलती रोडवेज स्लीपर बस 

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में शुक्रवार सुबह दिल्ली-देहरादून हाईवे पर बड़ा हादसा होते-होते टल गया। दौराला थाना क्षेत्र के दादरी के पास...

बड़ी खबर: पांवटा साहिब सीमा पर अभी भी तैनात पुलिस और अधिकारी। डीएम और एसएसपी भी ले रहे जायजा

देहरादून, 26 जून। नीरज उत्तराखंडी  पंजाब से हिमाचल प्रदेश के रास्ते उत्तराखंड की ओर आने का प्रयास कर रहे निहंग सिख समुदाय को लेकर उत्पन्न...

Related Posts