बंदा होशियार, बदली सीआर!

उत्तरकाशी  जिले के पुरोला तहसील में एक अधिकारी हाल ही में रिटायर हुए हैं, लेकिन उन्हें डर था कि आखिरी वक्त पर कहीं पेंशन न अटक जाए। आखिर बोया पेड़ बबूल का तो आम कहां से खाय। सेवाकाल के दौरान के सारे उल्टे-सीधे काम सेवा पुस्तिका में खराब प्रविष्टियों के रूप में दर्ज हैं। पेंशन […]

उत्तरकाशी  जिले के पुरोला तहसील में एक अधिकारी हाल ही में रिटायर हुए हैं, लेकिन उन्हें डर था कि आखिरी वक्त पर कहीं पेंशन न अटक जाए। आखिर बोया पेड़ बबूल का तो आम कहां से खाय। सेवाकाल के दौरान के सारे उल्टे-सीधे काम सेवा पुस्तिका में खराब प्रविष्टियों के रूप में दर्ज हैं। पेंशन अटकने के डर से साहब ने अपनी सीआर नष्ट करके फर्जी तरीके से फर्जी हस्ताक्षर कर नई सीआर बना ली। यूं समझ लीजिए कि साहब ने खुद ही अपनी चरित्र पंजिका में बुढ़ापे के लिए उज्जवल तकदीर लिख दी। रिटायर होने के बाद साहब सुकून से बुढ़ापा काटना चाह रहे थे कि इस बात की भनक लगने पर एक पत्रकार ने सूचना के अधिकार में साहब की सर्विस बुक मांग ली। अब साहब को ठीक से नींद नहीं आ रही है। उन्हें लगता है कि पोल खुल गई तो कहीं बुढ़ापा खराब न हो जाए।

Also Read This

दुःखद-नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी का निधन

हल्द्वानी। नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के आकस्मिक निधन से पत्रकारिता जगत, सूचना विभाग और प्रशासनिक महकमे में शोक की लहर...

बड़ी खबर : अपराधियों पर डीएम का शिकंजा, दो आरोपी छह माह के लिए जिला बदर

रिपोर्ट-कमल जगातीनैनीताल जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त दो आरोपियों के खिलाफ...

Related Posts