बंदा होशियार, बदली सीआर!

उत्तरकाशी  जिले के पुरोला तहसील में एक अधिकारी हाल ही में रिटायर हुए हैं, लेकिन उन्हें डर था कि आखिरी वक्त पर कहीं पेंशन न अटक जाए। आखिर बोया पेड़ बबूल का तो आम कहां से खाय। सेवाकाल के दौरान के सारे उल्टे-सीधे काम सेवा पुस्तिका में खराब प्रविष्टियों के रूप में दर्ज हैं। पेंशन […]

उत्तरकाशी  जिले के पुरोला तहसील में एक अधिकारी हाल ही में रिटायर हुए हैं, लेकिन उन्हें डर था कि आखिरी वक्त पर कहीं पेंशन न अटक जाए। आखिर बोया पेड़ बबूल का तो आम कहां से खाय। सेवाकाल के दौरान के सारे उल्टे-सीधे काम सेवा पुस्तिका में खराब प्रविष्टियों के रूप में दर्ज हैं। पेंशन अटकने के डर से साहब ने अपनी सीआर नष्ट करके फर्जी तरीके से फर्जी हस्ताक्षर कर नई सीआर बना ली। यूं समझ लीजिए कि साहब ने खुद ही अपनी चरित्र पंजिका में बुढ़ापे के लिए उज्जवल तकदीर लिख दी। रिटायर होने के बाद साहब सुकून से बुढ़ापा काटना चाह रहे थे कि इस बात की भनक लगने पर एक पत्रकार ने सूचना के अधिकार में साहब की सर्विस बुक मांग ली। अब साहब को ठीक से नींद नहीं आ रही है। उन्हें लगता है कि पोल खुल गई तो कहीं बुढ़ापा खराब न हो जाए।

Also Read This

एक्सक्लूसिव: ठेकेदार की मनमानी और विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे यात्री

यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर डामटा-बर्नीगाड़ के बीच निर्माण कार्य से उड़ रहे धूल के गुबार, दुर्घटना का भी खतराबर्नीगाड़/डामटा, 27 अक्टूबर।नीरज उत्तराखंडी  यमुनोत्री राष्ट्रीय...

बड़ी खबर: बौराड़ क्षेत्र में भालू की चहलकदमी से दहशत, वन विभाग ने की रात्रि गश्त

खेड़ा बौराड़, बडेंच और डौरा क्षेत्र में भालू दिखने की सूचना के बाद विभाग सक्रियत्यूणी, 27 अक्तूबर। नीरज उत्तराखंडी ग्राम पंचायत कूणा के अंतर्गत...

Related Posts