बड़ी खबर: पूर्व विधायक की पत्नी से 47 लाख की ठगी। निवेश के नाम पर झांसा, फर्जी दस्तावेज भी बनाए

देहरादून। पूर्व भाजपा विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन की पत्नी देवयानी सिंह के साथ ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। देवयानी सिंह ने आरोप लगाया है कि उन्हें निवेश के नाम पर 47 लाख रुपये का झांसा देकर धोखा दिया गया। न तो उन्हें मुनाफा मिला और न ही उनकी मूल राशि वापस की […]

देहरादून। पूर्व भाजपा विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन की पत्नी देवयानी सिंह के साथ ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। देवयानी सिंह ने आरोप लगाया है कि उन्हें निवेश के नाम पर 47 लाख रुपये का झांसा देकर धोखा दिया गया। न तो उन्हें मुनाफा मिला और न ही उनकी मूल राशि वापस की गई।

इस मामले में डालनवाला थाना पुलिस ने देवयानी की तहरीर के आधार पर पारिश अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल और सन्नी अग्रवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

देवयानी सिंह का कहना है कि आरोपियों ने न सिर्फ पैसे ऐंठे, बल्कि उनके फर्जी हस्ताक्षर कर कुछ दस्तावेज भी तैयार कर लिए, जिससे भविष्य में उनके खिलाफ कोई साजिश की जा सकती है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई बार संपर्क करने के बावजूद उन्हें टाल दिया गया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, सन्नी अग्रवाल के खिलाफ पूर्व में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। देवयानी सिंह अब कानून के माध्यम से अपनी रकम वापस पाने के लिए न्याय की लड़ाई लड़ेंगी।

अब देखना होगा पुलिस इस पुरे मामले में किस तरह की कार्यवाही करेगी!

Also Read This

बड़ी खबर : अपराधियों पर डीएम का शिकंजा, दो आरोपी छह माह के लिए जिला बदर

रिपोर्ट-कमल जगातीनैनीताल जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त दो आरोपियों के खिलाफ...

बड़ी खबर: दून अस्पताल में डॉक्टर पर जनऔषधि केंद्र की महिला फार्मासिस्ट को धमकाने का आरोप, मरीजों को दवा न देने की हिदायत

Dehradun News: देहरादून के दून अस्पताल में जनऔषधि केंद्र पर तैनात महिला फार्मासिस्ट को एक डॉक्टर द्वारा कथित तौर पर धमकाने का मामला सामने...

Related Posts