पार्टी से भी दो कदम आगे!

भाजपा के नए नवेले जीतकर आए विधायकों के दिल में शायद क्षेत्रीय जनता के लिए इतना प्यार है कि वे कोई भी कदम उठाने से पहले पार्टी के मुखिया तक को नहीं पूछते। द्वाराहाट के विधायक महेश नेगी और रुद्रप्रयाग के विधायक भरत सिंह चौधरी ऐसे ही वीर प्रतिनिधियों में शामिल हैं। महेश नेगी ने […]

भाजपा के नए नवेले जीतकर आए विधायकों के दिल में शायद क्षेत्रीय जनता के लिए इतना प्यार है कि वे कोई भी कदम उठाने से पहले पार्टी के मुखिया तक को नहीं पूछते। द्वाराहाट के विधायक महेश नेगी और रुद्रप्रयाग के विधायक भरत सिंह चौधरी ऐसे ही वीर प्रतिनिधियों में शामिल हैं। महेश नेगी ने पिछले दिनों अपनी विधानसभा के खुजरानी गांव में एक लड़की की मौत हो जाने पर इसे भुखमरी से हुई मौत कहते हुए मुख्यमंत्री को न सिर्फ पत्र लिखा, बल्कि इसे मीडिया में भी सार्वजनिक कर दिया। परिणामस्वरूप मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष तक को सफाई देनी पड़ी कि यह मौत आनुवांशिक बीमारी से हुई है, न कि भुखमरी से।
चंद रोज बाद ही रुद्रप्रयाग के विधायक भरत सिंह चौधरी ने डंडी-कंडी का ठेका बाहरी कंपनी को दिए जाने पर स्थानीय बेरोजगारों के साथ मोर्चा खोल दिया और साफ ऐलान कर दिया कि क्षेत्रीय जनता के हितों के लिए विधायकी भी त्यागनी पड़े तो कोई बात नहीं।
बहरहाल, ये दोनों नए-नवेले विधायक फ्रंट फुट पर खेलने के कारण अपने लोगों में हीरो हो गए हैं।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग: इन जिलों में कल स्कूल बंद,देंखे आदेश 

उत्तराखंड में लगातार सक्रिय मानसून के बीच मौसम विज्ञान विभाग ने 6 अगस्त 2026 के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट...

ब्रेकिंग : देहरादून में इस दिन लगेगा रोजगार मेला। 559 पदों पर होगा चयन

देहरादून, 05 अगस्त 2026/ नीरज उत्तराखंडी देहरादून जनपद के बेरोजगार युवाओं के लिए निजी क्षेत्र में रोजगार पाने का सुनहरा अवसर उपलब्ध होने जा रहा...

Related Posts