पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result
Home पर्वतजन

दो भाईयों के बीच फंसे त्रिवेंद्र रावत!

December 14, 2017
in पर्वतजन
ShareShareShare
Advertisement
ADVERTISEMENT

उत्तराखंड की राजनीति में भाईयों की लड़ाई पुरानी नहीं है। यहां कुर्सियां कब्जाने से लेकर संपत्तियां कब्जाने तक तमाम तरह के किस्से हर दिन होते ही रहते हैं। ७ दिसंबर २०१७ को जब डबल इंजन की सरकार ने गैरसैंण विधानसभा सत्र के दौरान स्थानांतरण कानून को सदन के पटल पर रखा तो डबल इंजन की सरकार से लेकर भारतीय जनता पार्टी के लोगों ने भी जमकर अपनी पीठ थपथपाई कि उन्होंने आज कमाल कर दिया है। इस स्थानांतरण कानून का भविष्य में क्या हश्र होगा, यह तो आने वाला वक्त ही तय करेगा, किंतु जिस स्थानांतरण कानून पर आज भाजपा अपनी पीठ थपथपा रही है, आज उन्हें यह भी जवाब देना चाहिए कि इस स्थानांतरण कानून को रद्दी की टोकरी में डालने वाले विजय बहुगुणा का अब भारतीय जनता पार्टी क्या करेगी?
२०१२ के विधानसभा चुनाव से चार महीने पहले दोबारा मुख्यमंत्री बनाए गए जनरल भुवनचंद्र खंडूड़ी तब लोकायुक्त कानून और स्थानांतरण एक्ट लगाकर रातोंरात हीरो बन गए थे। खंडूड़ी के निर्णय का बड़ा असर भी हुआ, जब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ३२ तो भाजपा ३१ सीट लाने में कामयाब रही। तब कांग्रेस से मुख्यमंत्री बनने वाले भुवनचंद्र खंडूड़ी के फुफेरे भाई विजय बहुगुणा ने मुख्यमंत्री बनते ही सबसे पहले खंडूड़ी सरकार द्वारा बनाए गए लोकायुक्त कानून और स्थानांतरण कानून को रद्द कर अपनी पारी की शुरुआत की थी।
आज भारतीय जनता पार्टी के जो लोग इस स्थानांतरण कानून को पुन: लाने पर बड़ी-बड़ी बातें हांक रहे हैं, तब इन लोगों ने विजय बहुगुणा को पानी पी-पीकर गालियां दी थी कि भ्रष्टाचार को संरक्षण देने वाले विजय बहुगुणा ने भाजपा के अच्छे निर्णयों को पलट दिया है। आज विजय बहुगुणा भाजपा के साथ हैं और स्थानांतरण कानून को जमीन पर उतारने वाले उनके फुफेरे भाई जनरल भुवनचंद्र खंडूड़ी पहले से ही भारतीय जनता पार्टी में हैं। आज जो मंत्री विधायक इस मुद्दे पर बड़ी-बड़ी बातेें कर रहे हैं, ये इसी तरह की बातें २०११ के चुनाव में तब भी कर चुके थे, जब भुवनचंद्र खंडूड़ी इस कानून को बनाकर लाइम लाइट में आए थे।
बहरहाल, बड़े भाई भुवनचंद्र खंडूड़ी के काम को बिगाडऩे वाले विजय बहुगुणा के गलत काम को सुधारकर फिलहाल त्रिवेंद्र रावत ने दोनों भाईयों के बीच मचे झगड़े को थोड़ा सुलटा जरूर दिया है।


Previous Post

चीन सीमा को जोड़ने वाला एकमात्र  गंगोरी पुल  टूटा

Next Post

भाभी जी घर पर हैं: विश्वविद्यालय से वेतन और गाड़ी की मौज!

Next Post

भाभी जी घर पर हैं: विश्वविद्यालय से वेतन और गाड़ी की मौज!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • बड़ी खबर: आपदा में आशा बने डीएम बंसल। बटोली गांव पहुंचकर बांटी राहत और सहायता
  • कॉर्बेट टाइगर रिजर्व घोटाला: ईडी ने की पूर्व डीएफओ किशन चंद के बेटों और पूर्व रेंजर की पत्नी की संपत्ति अटैच..
  • हाइकोर्ट न्यूज: अवैध मदरसों पर कोर्ट ने मांगा शपथपत्र। सरकार तय करेगी आगे की भूमिका..
  • गुरु पूर्णिमा पर श्री दरबार साहिब में उमड़ी श्रद्धा की गंगा, श्रीमहंत महाराज ने दिए संगतों को दर्शन और आशीर्वाद
  • गुड न्यूज: खनन प्रभावित क्षेत्रों में शानदार काम के लिए उत्तराखंड को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार। पढ़िए ..
  • इनश्योरेंस
  • उत्तराखंड
  • ऋृण
  • निवेश
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • हेल्थ
July 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  
« Jun    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!