Uttarakhand School Holiday: कल इन सभी जिलों में स्कूल बंद के आदेश ..

देहरादून। भारत मौसम विज्ञान विभाग देहरादून ने 31 अगस्त 2025 को दोपहर 1 बजे भारी बारिश को लेकर नया पूर्वानुमान जारी किया है। विभाग के अनुसार 31 अगस्त से 2 सितम्बर 2025 के बीच देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंहनगर जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश, गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली […]

देहरादून। भारत मौसम विज्ञान विभाग देहरादून ने 31 अगस्त 2025 को दोपहर 1 बजे भारी बारिश को लेकर नया पूर्वानुमान जारी किया है।

विभाग के अनुसार 31 अगस्त से 2 सितम्बर 2025 के बीच देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंहनगर जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश, गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने और अति तीव्र से अत्यंत तीव्र वर्षा की संभावना है।

आपदा का खतरा बढ़ा

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि इस दौरान अतिवृष्टि के कारण भूस्खलन, त्वरित बाढ़, बोल्डर गिरना, जलभराव और सड़क बंद जैसी घटनाएं हो सकती हैं। प्रशासन ने इसे गंभीरता से लेते हुए एहतियाती कदम उठाए हैं।

1 सितम्बर को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद

भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए देहरादून,उत्तरकाशी, चमोली, चंपावत, पिथौरागढ़, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल, उधम सिंह नगर, टिहरी और अल्मोड़ा जिलों के सभी शासकीय, अर्द्धशासीय और निजी विद्यालय (कक्षा 1 से 12 तक) तथा सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में 1 सितम्बर 2025 (सोमवार) को एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है।

Read This Webstory

UPI Payments: 2025 Me Cashback Kamane Ke Easy Tareeke

अधिकारियों को सख्त निर्देश

मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि आदेश का पालन हर हाल में हो। विचलन की स्थिति में संबंधित अधिकारियों और संस्थानों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

 

Also Read This

बिग ब्रेकिंग : इस जिले में कल सभी स्कूल बंद,देंखे आदेश

देहरादून, 19 अगस्त। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में मौसम के बिगड़ते मिजाज और भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा...

ब्रेकिंग : भाजपा ने बदले सांगठनिक जिलों के प्रभारी,अब इनके हाथ कमान 

देहरादून, 19 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड में संगठन को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए प्रदेश के सभी...

Related Posts