Uttarakhand school closed: कल भी इन जिलों में स्कूल बंद के आदेश ..

देहरादून, 2 सितम्बर। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD Dehradun) ने उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए 3 सितम्बर 2025 के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग ने चेतावनी दी है कि राज्य के कई जनपदों में भारी वर्षा, गर्जन और आकाशीय बिजली गिरने के साथ तेज से अत्यंत तेज बारिश हो […]

देहरादून, 2 सितम्बर। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD Dehradun) ने उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए 3 सितम्बर 2025 के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग ने चेतावनी दी है कि राज्य के कई जनपदों में भारी वर्षा, गर्जन और आकाशीय बिजली गिरने के साथ तेज से अत्यंत तेज बारिश हो सकती है।

इन जिलों में सभी स्कूल बंद

लगातार बारिश और नदी-नालों के जलस्तर बढ़ने की आशंका को देखते हुए चम्पावत( Champawat school closed) और चमोली (Chamoli School closed)जिलों में 3 सितम्बर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। यह आदेश कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी राजकीय, परिषदीय, सहायता प्राप्त और निजी मान्यता प्राप्त विद्यालयों पर लागू होगा।

सुरक्षा के मद्देनज़र लिया गया निर्णय

यह निर्णय आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 की धारा-30 (2) के अंतर्गत लिया गया है। जिला प्रशासन ने कहा है कि आदेश का उल्लंघन करने वाले विद्यालयों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं कि आदेश का सख्ती से पालन कराया जाए, ताकि किसी भी छात्र-छात्रा की सुरक्षा से समझौता न हो।

प्रशासन की अपील

जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे संवेदनशील इलाकों, नदियों और नालों के पास न जाएं। पर्वतीय मार्गों पर यात्रा करने से पहले मौसम विभाग का अपडेट जरूर देखें।

Also Read This

ब्रेकिंग: सरकारी कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा! DA में 3% बढ़ोतरी, अब मिलेगा 63% महंगाई भत्ता

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए महंगाई भत्ते (DA) में 3 प्रतिशत वृद्धि...

भीषण हादसा : नदी में गिरी इनोवा; 4 की मौत, 2 लापता

उत्तरकाशी। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। गंगनानी के पास एक इनोवा कार अनियंत्रित...

Related Posts