पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • टेक
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • टेक
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result
Home पर्वतजन

नमोनाद: महाराज का नया राजनीतिक टोटका!

August 9, 2017
in पर्वतजन
ShareShareShare

Advertisement
ADVERTISEMENT

गजेंद्र रावत//

इससे पहले नमोनाद के नाम से किसी प्रकार की धुन उत्तराखंड के ढोल-दमाऊं के जानकारों ने नहीं सुनी

मंत्री बनने के बाद सतपाल महाराज की शेष मंत्रियों से अपने को जुदा दिखाने की कोशिश

namo nad
namo nad

ढोल जैसी पौराणिक विधा का राजनीतिक इस्तेमाल निंदनीय

हरिद्वार के प्रेमनगर आश्रम मेें नमोनाद का आयोजन करने वाले कितने लोग फ्योंली दास के बारे में जानते हैं! इस आयोजन की गंभीरता तब और बढ़ जाती, यदि इसमें ढोल पर डिप्लोमा पाठ्यक्रम शुरू कराने वाले गुरुजनों को भी आमंत्रित किया जाता। फ्योंली दास दरअसल उत्तराखंड में ढोलसागर पर रिसर्च करने वाले अमेरिका के स्टीफन फ्योल हैं, जिन्होंने टिहरी के सोहन लाल और सुकरू दास से ढोल सागर का प्रशिक्षण लिया और सिनसिनाटी यूनिवर्सिटी में ढोल के विषय में बाकायदा पाठ्यक्रम चलाया। गढ़वाल यूनिवर्सिटी में ढोल पर डिप्लोमा शुरू करने वाले डा. डीआर पुरोहित संभवत: समझ नहीं पा रहे होंगे कि उन्हें इस कार्यक्रम से क्यों अलग रखा गया।

कुछ दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर आने के बाद पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने अपने हरिद्वार स्थित प्रेम आश्रम में सरकारी खर्चे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुणगान से शुरू होने वाला नमोनाद कार्यक्रम शुरू करवाया। हालांकि इससे पहले नमोनाद के नाम से किसी प्रकार की धुन उत्तराखंड के ढोल-दमाऊं के जा

dr. dr purohit
dr. dr purohit

नकारों ने सुनी नहीं थी। सतपाल ने अपने अधीनस्थ संस्कृति विभाग के खर्चे पर लोक गायक प्रीतम भरतवाण से यह धुन तैयार करवाई और फिर सैकड़ों की संख्या में प्रदेशभर से ढोल-दमाऊं वादकों को अपने आश्रम में बुलाया।
काबीना मंत्री बनने के बाद सतपाल महाराज शेष मंत्रियों से अपने को जुदा दिखाने की पुरजोर कोशिश में लगे हैं। एक ओर वे भाजपा के केंद्रीय नेताओं को साधने मेें लगे हैं, वहीं दूसरी ओर उत्तराखंड में किसी तरह अपनी जड़ें मजबूत करना चाहते हैं।

डबल इंजन की सरकार में यह पहला अवसर है, जब एक काबीना मंत्री सरकारी खर्चे से अपना और अपने हाईकमान का गुणगान करने के लिए इतना बड़ा आयोजन कर रहा है। हरिद्वार स्थित अपने आश्रम में कार्यक्रम करवाने वाले काबीना मंत्री सतपाल महाराज गुणगान के इस कार्यक्रम में इतने मशगूल हो गए कि उन्हें यह भी ध्यान नहीं रहा कि राज्य सरकार ने गैरसैंण में बाकायदा एक ढोल प्रशिक्षण केंद्र पहले से ही बना रखा है। आज प्रदेश के सभी पर्वतीय जिलों में ही बहुतायत में ढोल बजाया जाता है, जबकि ढोल मैदानी जिलों में दिखावे और खानापूर्ति से ज्यादा कुछ नहीं रहा। बंद हॉल में सैकड़ों की संख्या में ढोल बजाने की बात तो पारंपरिक रूप से इस काम को अंजाम देने वाले लोगों की समझ में भी नहीं आई।
राजेश भारती कहते हैं कि ढोल जैसी पौराणिक विधा का राजनीतिक इस्तेमाल निंदनीय है। लाखों भक्तों वाले महाराज भी क्या-क्या राजनीतिक टोटके करने लगे हैं! वह सुझाते हैं कि बेहतर होता इस लोक कला को ढोल सागर ही रहने देते। सोशल मीडिया में इस संबंध में आलोचना के शिकार बने महाराज इस कार्यकम को गिनीज बुक में दर्ज कराने के लिए यह सब कर रहे हैं।

fyolidas (स्टीफन फ्योल)
fyolidas (स्टीफन फ्योल)

पलायन को लेकर अभियान चला रहे सोशल एक्टिविस्ट रतन सिंह असवाल कहते हैं नमोनाद ढोल की कौन सी विधा है, यह महाराज ही बेहतर बता सकते हैं। वह जोड़ते हैं कि जिसने भी ढोल के साथ मजाक किया है, इतिहास ने उनके साथ अ

Cincinnati university me fyolidas (स्टीफन फ्योल) training dete huye
Cincinnati university me fyolidas (स्टीफन फ्योल) training dete huye

च्छा सलूक नहीं किया।
डा. डीआर पुरोहित इस विषय में कुछ भी कहने से भले ही इंकार कर देते हों, लेकिन उनके एक शिष्य का कहना है कि इस आयोजन को यदि एकांगी न बनाकर बहुआयामी बनाया जाता तो अच्छा होगा।
वरिष्ठ पत्रकार क्रांति भट्ट नमोनाद को चारणीनाद और गुणगाननाद की संज्ञा देते हैं तो अजय रावत चुटकी लेते हुए कहते हैं कि यह नाद सात लोक कल्याण मार्ग तक आवाज पहुंचाने के लिए आयोजित किया जा रहा है।

यमुनोत्री से भाजपा के विधायक केदार सिंह रावत का कहना है कि नमोनाद आधुनिक ढपोरशंख ढोल विधा है।

देखना यह है कि नमोनाद की गूंज नमो के कानों में पहुंच भी पाती है या नहीं!


Previous Post

इसे कहते हैं डबल इंजन!

Next Post

फिर लौट कर आई 18 मार्च 2016!

Next Post

फिर लौट कर आई 18 मार्च 2016!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • बड़ी खबर: सभासद से अभद्रता मामले में कोतवाली में हंगामा। कॉन्स्टेबल को पड़ा दौरा..
  • PAN Card Loan Fraud: कहीं आपके नाम पर तो नहीं ले लिया फर्जी लोन? ऐसे करें तुरंत चेक | जानिए पूरा प्रोसेस!
  • बड़ी खबर: दून जिला आबकारी अधिकारी मुख्यालय अटैच, निलंबन की संस्तुति 
  • BSF Constable Recruitment 2025:  10वीं पास के लिए सुनहरा मौका! जानिए डिटेल्स ..
  • सावधान: कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती! Instagram ने हटाए 1.35 लाख अकाउंट!
  • उत्तराखंड
  • टेक
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • हेल्थ
July 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  
« Jun    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • टेक
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!