पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result
Home पर्वतजन

पूर्व कांग्रेस विधायक विजयपाल सजवाण ने BJP सरकार पर कसा तंज

January 11, 2018
in पर्वतजन
ShareShareShare
Advertisement
ADVERTISEMENT

गिरीश गैरोला//

टूटे हुए पुल को जोड़ने में अपनी पीठ थपथपा रहे सरकार के प्रतिनिधियों पर पूर्व विधायक सजवाण ने कसा तंज 

उत्तरकाशी जनपद को चीन सीमा से जोड़ने वाले गंगोरी पुल के ध्वस्त होने के बाद उसे फिर से जोड़ने के खुशी में खुद की पीठ थपथपा रहे सरकारी प्रतिनिधियों पर कांग्रेस के पूर्व गंगोत्री विधायक विजयपाल सजवाण ने तंज कसते हुए कहा कि वर्ष 2012 -13 की भीषण आपदा मैं जब अस्सी गंगा अपने प्रचंड वेग में बह रही थी उस दौरान अस्थाई व्यवस्था के तौर पर गंगोरी में वर्ली ब्रिज स्थापित किया गया था किंतु भाजपा की केंद्र सरकार ने सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण चीन सीमा से लगे इस क्षेत्र की उपेक्षा करते हुए ध्वस्त हुए स्थान पर फिर से अस्थाई बेली ब्रिज का ही निर्माण कराया है, जबकि उत्तरकाशी से गंगोत्री तक कई अन्य वैली ब्रिज के स्थान पर पक्के RCC / गर्डर  ब्रिज बनाए जाने अपेक्षित हैं।  एक तरफ जहां पड़ोसी देश चीन सीमा तक चढ़ आया  है वही केंद्र सरकार चार धाम यात्रा मार्ग को नदी के पार से ले जाने के चलते पुल का खर्चा बचाने की बात कर रही है , जो हजम नहीं होती। गौरतलब है गंगोरी में ध्वस्त हुए पुल को फिर से जोड़ने के मौके पर बीआरओ के कमांडर सुनील श्रीवास्तव ने मीडिया को बयान दिया था की अस्थाई पुल से गुजरते हुए ओवरलोड वाहनों से सामान निकाल  कर पुल से पास कराया जाएगा । उन्होंने यह भी कहा कि चार धाम यात्रा मार्ग का एलाइनमेंट बदलकर भागीरथी के उस पार किए जाने के बाद से सरकार दो पुलों पर खर्च करने से बच रही थी। पूर्व विधायक सजवाण ने कहा कि जल्दी गंगोरी में स्थाई पक्का पुल निर्माण नहीं हुआ तो कांग्रेस पार्टी आंदोलन के लिए मजबूर होगी।


Previous Post

गुड गवर्नेंसः 'सचिव समिति' ने लिया सचिवालय का जायजा !

Next Post

भ्रूण हत्या में त्यागी अल्ट्रासाउंड पर हरियाणा पुलिस का छापा।सेंटर सीज।

Next Post

भ्रूण हत्या में त्यागी अल्ट्रासाउंड पर हरियाणा पुलिस का छापा।सेंटर सीज।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • ब्रेकिंग : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी, दो चरणों में होंगे मतदान
  • डीएम सख्त – बैंक पस्त:  विधवा फरियादी की चौखट पर जाकर  डीसीबी ने लौटाये सम्पति के कागज। दिया नो ड्यूज सर्टीफिकेट
  • No update
  • बड़ी खबर: राज्य आंदोलनकारियों को श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय देगा शिक्षा और चिकित्सा में राहत
  • हादसा: दीवार गिरने से एक ही परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत..
  • Highcourt
  • इनश्योरेंस
  • उत्तराखंड
  • ऋृण
  • निवेश
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • हेल्थ
June 2025
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« May    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!