पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • टेक
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • टेक
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result
Home पर्वतजन

भारत की हार पर विकासनगर में जश्न!

June 19, 2017
in पर्वतजन
ShareShareShare

Advertisement
ADVERTISEMENT

चैंपियन ट्राफी में 180 रनों से पाकिस्तान के हाथों भारत की करारी हार के बाद हरिद्वार में व्यापारियों ने अपने टीवी फोड़ दिए तो नैनीताल में कुछ लोगों ने बड़ी संख्या में खरीदे हुए पटाखों को रद्दी में फेंक दिया। दूसरी ओर देहरादून के विकासनगर में कुछ लोगों के जश्न मनाने की खबरें हैं। विकासनगर निवासी राकेश तोमर के मुताबिक भारत की हार पर कुछ लोगों द्वारा जश्न मनाए जाने की खबरें हैं। सचिन चौहान ने भी इसकी पुष्टि की है कि उन्होंने भी हरबर्टपुर से शादी से लौटने के दौरान सड़क पर कुछ लोगों को पार्टी करते हुए देखा है। राकेश तोमर ने सोशल मीडिया में इससे संबंधित टिप्पणी पोस्ट की तो शाकिर खान ने भी इसकी पुष्टि की। हालांकि कुछ लोगों ने इस पर चुटकियां भी ली कि भारत ने पाकिस्तान को हॉकी में 7-1 से धोया, इसलिए वे लोग भारत की जीत की खुशी मना रहे होंगे।
इससे पहले भी भारत-पाक मैच के दौरान घंटाघर में जश्न के दौरान जमकर बवाल हुआ था। इसको देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सतर्कता बरतते हुए पहले ही घंटाघर के आसपास के इलाके में धारा 144 लागू की हुई थी।
बड़ा सवाल यह है कि देहरादून में भारत की हार पर जश्न मनाने वाले लोगों की पहचान खुफिया स्तर पर ही सही, लेकिन जरूर की जानी चाहिए। पाकिस्तान के ये सिंपेथाइजर ग्रुप भविष्य में अनुकूल परिस्थितियां मिलने पर भारत के खिलाफ आराम से गुमराह किए जा सकते हैं और भारत विरोधी तत्वों के आसान शिकार बन सकते हैं।
सूत्रों के अनुसार भारत के खिलाफ आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा देने वाले स्लीपर सैल की नजर इन्हीं भारत विरोधी जश्न मनाने वालों पर रहती है और उन्हें अपने साथ जोड़ लेते हैं। ऐसे में यह जरूरी है कि भारत के खुफिया एजेंसियों को भी इन लोगों की गहराई से पड़ताल करनी चाहिए, ताकि समय रहते किसी भी बड़ी अनहोनी को टाला जा सके।


Previous Post

शराब के लिए गोतीर्थ पर जुल्म!

Next Post

महिला ने सुरंग में दिया बच्चे को जन्म

Next Post

महिला ने सुरंग में दिया बच्चे को जन्म

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • बड़ी खबर: सभासद से अभद्रता मामले में कोतवाली में हंगामा। कॉन्स्टेबल को पड़ा दौरा..
  • PAN Card Loan Fraud: कहीं आपके नाम पर तो नहीं ले लिया फर्जी लोन? ऐसे करें तुरंत चेक | जानिए पूरा प्रोसेस!
  • बड़ी खबर: दून जिला आबकारी अधिकारी मुख्यालय अटैच, निलंबन की संस्तुति 
  • BSF Constable Recruitment 2025:  10वीं पास के लिए सुनहरा मौका! जानिए डिटेल्स ..
  • सावधान: कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती! Instagram ने हटाए 1.35 लाख अकाउंट!
  • उत्तराखंड
  • टेक
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • हेल्थ
July 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  
« Jun    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • टेक
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!