पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result
Home पर्वतजन

रोडवेज: साढे पांच करोड़ के कलपुर्जे और डेढ़ अरब का डीजल

May 24, 2018
in पर्वतजन
ShareShareShare
Advertisement
ADVERTISEMENT
उत्तराखंड रोडवेज मात्र 1 साल में साढे पांच  करोड़ के कलपुर्जे अपनी मरम्मत पर लगा चुकी है और 1 साल में डेढ़ अरब से अधिक का डीजल पी गई।
  अगर यात्रियों से हुई आमदनी को वेतन-भत्तों सहित तमाम खर्चों पर से हटा दें तो रोडवेज अभी भी घाटे में है। जबकि सरकारी आंकड़े लगातार बता रहे हैं कि रोडवेज कमाई कर रही है।
 आरटीआई एक्टिविस्ट हेमंत गोनिया ने जब सूचना के अधिकार में यह जानना चाहा तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आए।
 हेमंत गोनिया ने परिवहन निगम से कुल संचालित बसों की संख्या, सफर करने वाले यात्रियों के साथ ही परिवहन निगम को होने वाली आय और व्यय का जवाब तलब किया था।
 आरटीआई में परिवहन निगम ने यह स्वीकार किया कि विभिन्न कल-पुर्जों पर परिवहन निगम में 5करोड़ 46लाख 18हजार से अधिक का खर्च किया है। जबकि डीजल पर परिवहन निगम की बसों में एक अरब 57लाख 70हजार से अधिक का खर्च आया है।

सूचना के अधिकार में परिवहन निगम ने यह भी बताया कि 2017-18 के साल में परिवहन निगम को यात्रियों से 5अरब 82करोड़ 19लाख की आय हुई है।
 जबकि 4करोड़  9लाख यात्रियों ने परिवहन निगम में सफर किया है।
 आरटीआई में दी गई जानकारी के अनुसार परिवहन निगम के पास वर्तमान में 1312 बसें संचालित हो रही हैं।  सूचना प्रदान करते हुए परिवहन निगम ने एक बड़ी चालाकी भी की है। अपनी स्थिति थोड़ा अच्छी बताने के लिए परिवहन निगम ने आय का ब्यौरा तो वर्ष 2017- 18 का बताया है, लेकिन खर्चों का ब्यौरा वर्ष 2016- 17 का बताया है। जबकि उनसे वर्ष 2017- 18 का ही ब्यौरा मांगा गया था। तो फिर खर्च का ब्यौरा बताते हुए मात्र 2016-17 का ब्यौरा प्रदान करना अपने आप में किसी तिकड़म की ओर इशारा जरूर करता है।
 बहरहाल यह तो तफ्तीश का विषय है। आरटीआई एक्टिविस्ट हेमंत गोनिया परिवहन निगम के जवाब से संतुष्ट नहीं हैं और इसे घुमा फिरा कर दी जाने वाली सूचना मानते हुए अपील में जाने का मन बना चुके हैं। देखना यह है कि अपील में उन्हें क्या जवाब मिलता है ! यदि वाकई परिवहन निगम कोई सूचना छुपा रहा है तो अपील में प्राप्त जानकारी के बाद विभाग की किरकिरी भी हो सकती है।

Previous Post

छात्र के साथ यौन उत्पीड़न। अध्यापक पर मुुुकदमा

Next Post

बिना अभिभावकों की सहमति के कर दिए चुनाव।

Next Post

बिना अभिभावकों की सहमति के कर दिए चुनाव।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • बड़ी खबर: वन दरोगा भर्ती परीक्षा संपन्न l 70% अभ्यर्थी रहे उपस्थित
  • योग दिवस पर सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी कॉलेज में विशेष आयोजन, चेयरमैन ललित जोशी बोले – योग देता है शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक शांति और आत्म-संयम
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने दी शुभकामनाएं। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय देश-विदेश में जगा रहा योग की अलख
  • चिकित्सा-शिक्षा मंत्री ने ली विकास कार्यो की समीक्षा बैठक। एमबीबीएस छात्रों के हॉस्टलों में पहुंचकर ली जानकारी
  • ब्रेकिंग: उत्तराखंड वन विभाग को मिला नया मुखिया..
  • Highcourt
  • इनश्योरेंस
  • उत्तराखंड
  • ऋृण
  • निवेश
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • हेल्थ
June 2025
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« May    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!