लालकुआं ब्रेकिंग-जानलेवा हमले में घायल युवक ने उपचार के दौरान तोड़ा दम”परिवार में मचा कोहराम।

    मुकेश कुमार- लालकुआं बीतो एक सप्ताह पूर्व 25 एकड़ कॉलोनी में कुछ युवकों द्वारा किए गए दो युवकों पर जानलेवा हमले में बुरी तरह घायल विशाल शर्मा की बरेली के भोजीपुरा स्थित राम मूर्ति चिकित्सालय में उपचार के दौरान मौत हो गई, विशाल की मौत से जहां परिवार में कोहराम मच गया, वहीं […]

 

 

मुकेश कुमार- लालकुआं बीतो एक सप्ताह पूर्व 25 एकड़ कॉलोनी में कुछ युवकों द्वारा किए गए दो युवकों पर जानलेवा हमले में बुरी तरह घायल विशाल शर्मा की बरेली के भोजीपुरा स्थित राम मूर्ति चिकित्सालय में उपचार के दौरान मौत हो गई, विशाल की मौत से जहां परिवार में कोहराम मच गया, वहीं क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।

            प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां 25 एकड़ कॉलोनी में एक सप्ताह पूर्व कॉलोनी के ही कुछ युवकों ने विशाल शर्मा और लक्ष्मण सिंह चौहान पर लाठी डंडों से प्राण घातक हमला कर दिया था, उक्त हमले में विशाल शर्मा गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जिसे पहले डॉ सुशीला तिवारी चिकित्सालय हल्द्वानी और उसके बाद राममूर्ति अस्पताल भोजीपुरा में भर्ती किया गया, कई दिन तक जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष करते हुए आखिरकार विशाल जिंदगी की जंग हार गया, और उसकी मंगलवार की तड़के मौत हो गई, विशाल की मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया है, वह परिवार का सबसे लाडला छोटा बेटा था, उसकी तीन बहने और एक बड़ा भाई है, पिता सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल में कार्यरत है, मंगलवार की दोपहर को भोजीपुरा में ही पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की गई।

Also Read This

बड़ी खबर: यमुनोत्री धाम में 60 लाख की आय, फिर भी सुविधाओं पर सवाल

7.20 लाख श्रद्धालु पहुंचे, बढ़ी आमदनी और भीड़ के बीच जानकीचट्टी–यमुनोत्री मार्ग की बदहाली बनी चुनौतीरिपोर्ट -नीरज उत्तराखंडी बड़कोट/उत्तरकाशी, 19 सितंबर। यमुनोत्री धाम में...

बदहाली : 13 साल से सड़क अधूरी, 6 साल से पुल गायब; डंडी-कंडी पर बीमार

मोरी/उत्तरकाशी। 18 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी सीमांत विकासखंड मोरी के दूरस्थ लिवाड़ी गांव में सड़क सुविधा की बदहाली एक बार फिर सामने आई है। 21 वर्षीय...

Related Posts