पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • टेक
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • टेक
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result
Home पर्वतजन

वीडियो : महिला खिलाड़ियों का हो रहा रेप ! खेल मंत्री के पास पुख्ता सबूत !

December 23, 2017
in पर्वतजन
ShareShareShare

Advertisement
ADVERTISEMENT
 विभिन्न खेल संघों में कई पदाधिकारी उत्तराखंड की बच्चियों के साथ अनैतिक कृत्य करते हैं। उन्होंने खिलाड़ी बच्चियों का जीवन बर्बाद कर दिया है।

उत्तराखंड के खेल मंत्री अरविंद पांडे के पास इस बात के पुख्ता सबूत हैं किंतु पुख्ता सबूत होने के बावजूद अरविंद पांडे खेल संघों के पदाधिकारियों को सुधर जाने के लिए ताकीद कर रहे हैं और साफ तौर पर चेतावनी दे रहे हैं कि अब ऐसा और नहीं चलने वाला। उनके पास ऐसे ऐसे सबूत हैं कि वह पदाधिकारियों के खिलाफ धारा 376 के तहत मुकदमा दर्ज कर सकते हैं।
 ऐसा हम नहीं कह रहे हैं बल्कि पर्वतजन के पाठक इस वीडियो में कैबिनेट मंत्री को यह कहते हुए साफ-साफ सुन सकते हैं।
 बड़ा सवाल यह है कि जब कैबिनेट मंत्री के पास इतने पुख्ता सबूत हैं तो वह मुकदमा दर्ज करा क्यों नहीं देते ! मुकदमा दर्ज न कराने के पीछे कैबिनेट मंत्री का आखिर क्या स्वार्थ है !
 यह ऐसा अपराध है कि इसका पुलिस स्वतः संज्ञान भी ले सकती है। यह एक संगीन अपराध है और यदि सरकार के कैबिनेट मंत्री के पास सबूत है, तो उन्हें यह भी भली भांति पता होगा कि अपराध के सबूत होने के बावजूद अपराध छुपाना और सिर्फ चेतावनी देकर ऐसे अपराधियों को बचाना भी बचाना भी एक अपराध है।
 उत्तराखंड सरकार के खेल मंत्री अरविंद पांडेय आजकल खेल संघों के खिलाफ बेहद आक्रमक हैं।
कैबिनेट मंत्री ने कहा है कि 17 सालों में अपनी राजनीति चमकाने के लिए और व्यक्तिगत स्वार्थों के चलते खेल संघों के पदाधिकारियों ने खेल को रसातल में पहुंचा दिया है।
 कैबिनेट मंत्री कहते हैं कि कुछ थर्ड ग्रेड के लोगों ने क्रिकेट की यह हालत कर दी है कि उत्तराखंड के बच्चों को दूसरे राज्यों से खेलना पड़ रहा है। कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे कहते हैं कि खेल संघों से हर तरह की अनुनय-विनय करके देख ली है।  अब यदि  वह  उत्तराखंड के खेलों को और खिलाड़ियों को दलालों के हाथ से नहीं बचा पाए तो उन्हें खेल मंत्री होने का कोई हक नहीं है।
 मंत्री ने पदाधिकारियों को सुधर जाने की अंतिम नसीहत देते हुए कहा कि वह वैध-अवैध किसी भी सीमा तक जाने को तैयार हैं। मंत्री जी कहते हैं-” किसी भी सीमा तक का मतलब किसी भी सीमा तक! इसका मतलब आप लोग जो चाहे जो मर्जी निकाल सकते हो! आप स्वतंत्र हो”!
 जाहिर है कि कैबिनेट मंत्री कारण चाहे कुछ भी हो लेकिन अब खेल संघों के खिलाफ आर या पार की मुद्रा में है। खेल संघों का तो जो भी हो, किंतु यदि कैबिनेट मंत्री के उपरोक्त बयान पर गौर किया जाए, जिसमें वह कह रहे हैं कि उनके पास रेप के पुख्ता सबूत हैं तो फिर इस पर सरकार का कौन सा विभाग संज्ञान लेगा, यह एक लाख टके का सवाल है !
पर्वतजन के सुधि पाठकों से अनुरोध है कि इस खबर को इतना शेयर कीजिए कि मंत्री जी का यह बयान सिर्फ सुर्खियों तक सीमित न रह कर अंजाम तक पहुंच सके।

Previous Post

सरकार करें तो सही ! आम आदमी करे तो गलत !

Next Post

वीडियो : काली वर्दी वालों का आप भी देखिए !

Next Post

वीडियो : काली वर्दी वालों का आप भी देखिए !

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • बड़ी खबर: सभासद से अभद्रता मामले में कोतवाली में हंगामा। कॉन्स्टेबल को पड़ा दौरा..
  • PAN Card Loan Fraud: कहीं आपके नाम पर तो नहीं ले लिया फर्जी लोन? ऐसे करें तुरंत चेक | जानिए पूरा प्रोसेस!
  • बड़ी खबर: दून जिला आबकारी अधिकारी मुख्यालय अटैच, निलंबन की संस्तुति 
  • BSF Constable Recruitment 2025:  10वीं पास के लिए सुनहरा मौका! जानिए डिटेल्स ..
  • सावधान: कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती! Instagram ने हटाए 1.35 लाख अकाउंट!
  • उत्तराखंड
  • टेक
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • हेल्थ
July 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  
« Jun    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • टेक
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!