पंजाब से 150 सदस्यीय पैदल संगत पहुंची देहरादून, ऐतिहासिक श्री झण्डे जी मेले की बढ़ी गरिमा

देहरादून स्थित श्री दरबार साहिब में आयोजित होने वाले ऐतिहासिक श्री झण्डे जी मेले का उल्लास उस समय और बढ़ गया, जब पंजाब के अलग-अलग क्षेत्रों से 150 श्रद्धालुओं का पैदल जत्था रविवार शाम देहरादून पहुंचा। दर्शनी गेट पर संगत के आगमन पर पुष्प वर्षा, पारंपरिक वाद्य यंत्रों और उत्साहपूर्ण जयघोष के साथ भव्य स्वागत […]

देहरादून स्थित श्री दरबार साहिब में आयोजित होने वाले ऐतिहासिक श्री झण्डे जी मेले का उल्लास उस समय और बढ़ गया, जब पंजाब के अलग-अलग क्षेत्रों से 150 श्रद्धालुओं का पैदल जत्था रविवार शाम देहरादून पहुंचा। दर्शनी गेट पर संगत के आगमन पर पुष्प वर्षा, पारंपरिक वाद्य यंत्रों और उत्साहपूर्ण जयघोष के साथ भव्य स्वागत किया गया।

 

मंदिर परिसर में सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के नेतृत्व में मेला आयोजन समिति, प्रबंधन समिति और स्थानीय नागरिकों ने संगत का पारंपरिक सम्मान किया। वैदिक मंत्रों के उच्चारण के बीच श्रद्धालुओं का अभिनंदन हुआ और श्रीमहंत जी ने सभी को आशीर्वाद प्रदान किया। पूरे क्षेत्र में श्री गुरु राम राय जी महाराज के जयकारों से आध्यात्मिक वातावरण निर्मित हो गया।

 

ढोल की थाप पर उमड़ा उत्साह

 

शाम लगभग 5 बजे दर्शनी गेट पर पहुंची संगत ने ढोल की धुन पर भक्ति भाव से नृत्य करते हुए श्री गुरु राम राय जी महाराज की महिमा का गुणगान किया। संगत की उपस्थिति से मेले की पवित्रता और आकर्षण और अधिक बढ़ गया।

 

इससे पहले दोपहर 3:15 बजे प्रबंधन समिति की ओर से प्राइमरी स्कूल कांवली में भी संगत का स्वागत किया गया। वहां से शोभायात्रा के रूप में श्रद्धालु श्री दरबार साहिब तक पहुंचे।

 

देश-विदेश से श्रद्धालुओं का सिलसिला शुरू

 

मेला अधिकारी विजय गुलाटी ने बताया कि हर वर्ष की परंपरा के अनुसार इस बार भी पंजाब से पैदल संगत श्री झण्डे जी आरोहण और मेले में भाग लेने के लिए देहरादून पहुंची है। बुधवार से देश और विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं का आगमन आरंभ हो चुका है।

 

आयोजन समिति की ओर से श्रद्धालुओं के ठहरने और स्वागत के लिए समुचित प्रबंध किए गए हैं। तय कार्यक्रम के अनुसार 7 मार्च को पूरब की संगत की विदाई होगी, जबकि 8 मार्च को श्री झण्डे जी के आरोहण के साथ मेले का औपचारिक शुभारंभ किया जाएगा।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग: हरिद्वार भूमि घोटाले में IAS अधिकारी के घर समेत कई ठिकानो पर विजलेंस की छापेमारी

देहरादून/हरिद्वार। उत्तराखंड के चर्चित हरिद्वार नगर निगम 54 करोड़ रुपये भूमि घोटाले में विजिलेंस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जांच का दायरा तेज कर...

बड़ी खबर: मानसून से पहले ही चमोली में तेज़ बारिश ने मचायी तबाही

चमोली / गिरीश चंदोला मानसून सीजन शुरू होने से पहले ही चमोली जिले के नारायणबगड़ में तेज बारिश ने तबाही जैसे हालात पैदा कर दिए।...

Related Posts