ब्रेकिंग(झटका): आप का हाथ छोड़ बीजेपी में शामिल हुए राघव चड्ढा 

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आप पार्टी को छोड़ बीजेपी में शामिल होने का ऐलान किया है। उनके साथ ही अशोक मित्तल और संदीप पाठक ने भी शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पार्टी छोड़ने और भारतीय जनता पार्टी (BJP) में […]

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आप पार्टी को छोड़ बीजेपी में शामिल होने का ऐलान किया है।

उनके साथ ही अशोक मित्तल और संदीप पाठक ने भी शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पार्टी छोड़ने और भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होने का ऐलान किया।

इस दौरान तीनों नेताओं ने AAP नेतृत्व पर गंभीर आरोप लगाए, वहीं अरविंद केजरीवाल को धन्यवाद भी दिया।

राघव चड्ढा के आरोप—“देशहित से भटकी AAP”

प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए राघव चड्ढा ने कहा कि AAP अब देशहित की बजाय व्यक्तिगत हितों के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा, “मैं आम आदमी पार्टी से दूर जाकर जनता के बीच आ रहा हूं। हम राजनीति में करियर बनाने नहीं, बल्कि सकारात्मक बदलाव लाने आए थे।”

उन्होंने आगे कहा कि मौजूदा स्थिति में उनके पास दो विकल्प थे—या तो राजनीति छोड़ दें या अनुभव के साथ सकारात्मक राजनीति करें। इसी वजह से उन्होंने भाजपा के साथ जुड़ने का फैसला लिया।

“दो-तिहाई सांसद हमारे साथ”—बड़ा दावा

राघव चड्ढा ने दावा किया कि AAP के दो-तिहाई से अधिक सांसद उनके साथ हैं और इस संबंध में राज्यसभा चेयरमैन को पत्र भी सौंप दिया गया है।

मोदी नेतृत्व में काम करने की बात

चड्ढा ने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि पिछले 12 वर्षों में कई साहसिक फैसले लिए गए, जिन पर जनता ने लगातार तीन बार भरोसा जताया है।
उन्होंने कहा कि अब वे प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देशहित में काम करेंगे।

 संदीप पाठक बोले—“सोचा नहीं था छोड़ना पड़ेगा”

इस मौके पर संदीप पाठक ने भावुक होते हुए कहा कि वे पिछले 10 वर्षों से AAP से जुड़े थे, लेकिन परिस्थितियों ने उन्हें यह फैसला लेने पर मजबूर किया।

राजनीतिक हलचल तेज

AAP के वरिष्ठ नेताओं के इस फैसले से दिल्ली और राष्ट्रीय राजनीति में हलचल तेज हो गई है। आने वाले समय में इसका असर पार्टी की रणनीति और सियासी समीकरणों पर देखने को मिल सकता है।

Also Read This

Gold-Silver Price Today : करवाचौथ पर लुढ़के सोना-चांदी के दाम, जानिए ताजा अपडेट

Gold Silver Price Today: करवाचौथ के मौके पर सोना-चांदी खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए बाजार से अहम अपडेट सामने आया है।...

बड़ी खबर : पंजाब की तीर्थ यात्रा योजना पर सियासी घमासान । हरिद्वार में 115 बसों के चालान, 15 सीज

हरिद्वार में दूसरे राज्यों से आने वाली बसों के खिलाफ परिवहन विभाग की कार्रवाई के बाद पंजाब की राजनीति में विवाद तेज हो गया...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts