Uttarakhand Weather Alert: कल से बदलेगा मौसम,अलर्ट जारी 

देहरादून: उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून के अनुसार 28 अप्रैल को राज्य के कई जिलों में मौसम अचानक बिगड़ सकता है। विभाग ने नैनीताल, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि और तेज बारिश की संभावना […]

देहरादून: उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून के अनुसार 28 अप्रैल को राज्य के कई जिलों में मौसम अचानक बिगड़ सकता है।

विभाग ने नैनीताल, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि और तेज बारिश की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के मुताबिक नैनीताल, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में 28 अप्रैल को कहीं-कहीं तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं।

29 अप्रैल को इन जिलों में भी बढ़ेगा असर

29 अप्रैल को मौसम का असर और बढ़ सकता है। इस दिन देहरादून, टिहरी समेत नैनीताल, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। तेज हवाएं, गरज-चमक और बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना बनी हुई है।

मौसम विभाग ने 28 से 30 अप्रैल के बीच राज्य के अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में भी कहीं-कहीं गरज-चमक, आकाशीय बिजली, हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है।

SEOC ने प्रशासन को किया अलर्ट

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने संबंधित जिलों के जिलाधिकारियों को पत्र जारी कर सभी जरूरी सावधानियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

आपदा प्रबंधन के तहत आईआरएस प्रणाली से जुड़े सभी अधिकारी और विभागीय नोडल अधिकारी हाई अलर्ट पर रहेंगे, ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें, खुले इलाकों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें और यात्रा करते समय विशेष सावधानी बरतें।

Also Read This News :

Also Read This

बड़ी खबर : नेपाल आपदा के बाद प्रशासन का अलर्ट, कैलाश मानसरोवर यात्रियों की मांगी जानकारी

उत्तरकाशी। 28 अगस्त 2026।नीरज उत्तराखंडी नेपाल में आई आपदा के बीच उत्तरकाशी जिला प्रशासन ने जनपद के नागरिकों से महत्वपूर्ण अपील जारी की है। प्रशासन...

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय का आईआईटी दिल्ली के साथ एमओयू,इंजीनियरिंग छात्र-छात्राओं को मिलेगा लाभ

एआई, आधुनिक कृषि, हेल्थ साइंसेज और अत्याधुनिक अनुसंधान के क्षेत्र में मिलकर आगे बढ़ेंगे दोनों संस्थान एसजीआरआरयू में जश्न का माहौल बंटी मिठाईयां ...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts