दर्दनाक हादसा: मसूरी रोड पर खाई में गिरा कोल्डड्रिंक से भरा ट्रक। चालक की मौके पर मौत, हेल्पर गंभीर

Dehradun-Mussoorie Road Accident | Truck Fell Into Gorge | Uttarakhand News मसूरी/देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून-मसूरी मार्ग पर बुधवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जहां राशन और कोल्ड ड्रिंक से भरा ट्रक गहरी खाई में जा गिरा। इस दर्दनाक हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हेल्पर गंभीर रूप […]

Dehradun-Mussoorie Road Accident | Truck Fell Into Gorge | Uttarakhand News

मसूरी/देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून-मसूरी मार्ग पर बुधवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जहां राशन और कोल्ड ड्रिंक से भरा ट्रक गहरी खाई में जा गिरा। इस दर्दनाक हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हेल्पर गंभीर रूप से घायल हो गया।

100 मीटर गहरी खाई में गिरा ट्रक

जानकारी के अनुसार, यह हादसा सुबह करीब 5:30 बजे मसूरी झील से लगभग 200 मीटर आगे देहरादून की ओर हुआ। ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में गिर गया।

घटना की सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस, SDRF, फायर सर्विस और 108 एंबुलेंस की टीम मौके पर पहुंची। खाई गहरी होने के कारण रेस्क्यू में दिक्कत आई, जिसके बाद संयुक्त टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला।

चालक की मौत, हेल्पर अस्पताल में भर्ती

पुलिस के अनुसार ट्रक (UK07-CB-1727) देहरादून रेलवे स्टेशन से कोल्ड ड्रिंक, तेल और राशन सामग्री लेकर उत्तरकाशी जा रहा था।

हादसे में चालक मुबारिक (निवासी टिमली, सहसपुर) की मौके पर ही मौत हो गई।  हेल्पर साजिद गंभीर रूप से घायल है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

नींद का झोंका बना हादसे की वजह!

पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में चालक को नींद का झोंका आने की आशंका जताई जा रही है, जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया।

पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और परिजनों को सूचना दे दी गई है।

पहाड़ी सड़कों पर बढ़ते हादसों को लेकर चिंता

हादसे के बाद कुछ देर तक मार्ग पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। स्थानीय लोगों ने पहाड़ी मार्गों पर बढ़ते सड़क हादसों को लेकर चिंता जताई और प्रशासन से सुरक्षा इंतजाम मजबूत करने की मांग की है।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग : इस जिले में कल भी स्कूल बंद,देंखे आदेश

बागेश्वर, 29 जुलाई 2026। उत्तराखंड में लगातार सक्रिय मानसून और भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए बागेश्वर जिले में 30 जुलाई 2026 (गुरुवार)...

एक्शन: घूस लेते संग्रह अमीन और वरिष्ठ सहायक को विजलेंस ने रंगे हाथ दबोचा 

हल्द्वानी/ऊधमसिंह नगर, 29 जुलाई। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में हल्द्वानी विजिलेंस की ट्रैप...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts