ब्रेकिंग : आज भी कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट,IMD की चेतवानी

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून ने फिर रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार को भी राज्य के अधिकांश जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश, गरज-चमक और तेज बौछारों का पूर्वानुमान जारी किया है। लगातार दूसरे दिन जारी इस चेतावनी के बीच प्रदेश में 111 सड़कें बंद होने की जानकारी […]

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून ने फिर रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार को भी राज्य के अधिकांश जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश, गरज-चमक और तेज बौछारों का पूर्वानुमान जारी किया है। लगातार दूसरे दिन जारी इस चेतावनी के बीच प्रदेश में 111 सड़कें बंद होने की जानकारी सामने आई है, जबकि कई प्रमुख नदियों का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है।

मौसम विभाग के अनुसार देहरादून, नैनीताल, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, ऊधम सिंह नगर, चंपावत और टिहरी जिले के कुछ हिस्सों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली चमकने और अचानक जलभराव की आशंका जताई गई है। इसके अलावा राज्य के अन्य जिलों में भी कहीं-कहीं तेज दौर की बारिश और गरज-चमक की संभावना बनी हुई है।

तीन अगस्त तक बिगड़ा रह सकता है मौसम

मौसम वैज्ञानिकों ने संकेत दिए हैं कि 3 अगस्त तक उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी रह सकता है। पर्वतीय जिलों में भूस्खलन और मैदानी क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बनने की आशंका को देखते हुए लोगों को लगातार मौसम अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी गई है।

111 सड़कें बंद, खतरे के करीब नदियों का जलस्तर 

भारी बारिश और भूस्खलन के कारण प्रदेश में 111 मार्ग बंद होने से कई ग्रामीण क्षेत्रों का संपर्क प्रभावित हुआ है। लोक निर्माण विभाग और प्रशासन की टीमें मार्ग खोलने के लिए लगातार काम कर रही हैं, लेकिन लगातार हो रही बारिश राहत कार्यों में बाधा बन रही है।

बारिश के चलते राज्य की कई प्रमुख नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ा है।

रुद्रप्रयाग में मंदाकिनी नदी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंचा। साथ ही अलकनंदा नदी में भी जलस्तर में तेज वृद्धि दर्ज की गई।

चमोली में  पिंडर नदी खतरे के स्तर से लगभग 4 मीटर नीचे बह रही है।

पिथौरागढ़ में काली, गोरी और सरयू नदियों का जलस्तर भी खतरे के निशान के आसपास पहुंच गया है।

प्रशासन ने नदी किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।

मौसम विभाग की चेतावनी

मौसम वैज्ञानिकों ने लोगों से अपील की है कि:

  • खराब मौसम में अनावश्यक यात्रा से बचें
  • नदी-नालों और गदेरे के किनारे न जाएं
  • पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन संभावित स्थानों से दूरी बनाए रखें
  • प्रशासन और मौसम विभाग द्वारा जारी आधिकारिक अपडेट पर नजर रखें
  • रात के समय यात्रा करते समय विशेष सावधानी बरतें।

लगातार हो रही बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन, आपदा प्रबंधन विभाग, पुलिस और राहत एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी गई है और जरूरत पड़ने पर राहत एवं बचाव दलों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

मानसून की सक्रियता को देखते हुए अगले कुछ दिन उत्तराखंड के लिए चुनौतीपूर्ण रह सकते हैं। विशेष रूप से रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जैसे संवेदनशील पर्वतीय जिलों में लोगों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।

Also Read This

थराली इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर उपभोक्ता सुविधाओं की अनदेखी । मुफ्त एयर सेवा नहीं मिलने से वाहन चालक परेशान

एयर मशीन होने के बावजूद नियमित उपयोग नहीं कराने का आरोप, सीसीटीवी व्यवस्था पर भी उठे सवालथराली (चमोली)।गिरीश चंदोला चमोली जिले के थराली स्थित...

ब्रेकिंग : कच्चे तेल में जोरदार उछाल,सोना धड़ाम । जानिए मार्केट के हाल 

नई दिल्ली/देहरादून। घरेलू कमोडिटी बाजार में बुधवार सुबह जोरदार हलचल देखने को मिली। MCX iCOMDEX Bullion Index करीब 32,743 अंक के स्तर पर कारोबार...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts