UKSSSC Exam Calendar 2026: समूह-ग की भर्तियों का कैलेंडर जारी,यहां देखें पूरा शेड्यूल

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने समूह-ग की 15 भर्तियों का परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। आयोग के अनुसार इन भर्तियों से संबंधित विज्ञापन इसी साल जारी किए जाएंगे, जबकि प्रस्तावित परीक्षाएं सितंबर 2026 से शुरू होकर फरवरी 2027 तक आयोजित की जाएंगी। इससे सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उत्तराखंड के […]

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने समूह-ग की 15 भर्तियों का परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। आयोग के अनुसार इन भर्तियों से संबंधित विज्ञापन इसी साल जारी किए जाएंगे, जबकि प्रस्तावित परीक्षाएं सितंबर 2026 से शुरू होकर फरवरी 2027 तक आयोजित की जाएंगी। इससे सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उत्तराखंड के युवाओं को आगामी परीक्षाओं की तैयारी के लिए स्पष्ट टाइमलाइन मिल गई है।

आयोग सचिव एनएस डुंगरियाल के अनुसार पूर्व में जारी विज्ञापनों के तहत कई भर्ती परीक्षाओं की तिथियां भी घोषित कर दी गई हैं। वहीं नई भर्तियों के लिए विज्ञापन जारी करने और परीक्षा कराने का प्रस्तावित कार्यक्रम भी जारी किया गया है।

पहले से जारी भर्तियों की परीक्षा तिथियां

  • 20 सितंबर 2026: विज्ञापन संख्या-76 के तहत पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती परीक्षा और विज्ञापन संख्या-74 के तहत सर्वेक्षक परीक्षा।
  • 27 सितंबर 2026: सहायक बोरिंग टेक्नीशियन और कंप्यूटर प्रोग्रामर परीक्षा।
  • 4 अक्तूबर 2026: कनिष्ठ कैमरामैन, फोटोकॉपी मशीन ऑपरेटर, प्रोजेक्शनिस्ट, शोध अधिकारी और फोटोग्राफर परीक्षा।
  • 11 अक्तूबर 2026: कलाकार, मानचित्रकार और विधि सहायक परीक्षा।
  • 18 अक्तूबर 2026: साहसिक खेल अधिकारी, कैमरामैन और प्राविधिक सहायक परीक्षा।
  • 25 अक्तूबर 2026: लाइनमैन, मनोवैज्ञानिक और अनुदेशक परीक्षा।
  • 1 नवंबर 2026: पर्यटन अधिकारी परीक्षा।
  • 4 अक्तूबर 2026: विज्ञापन संख्या-79 के तहत सहायक लेखाकार परीक्षा।
  • 11 अक्तूबर 2026: विज्ञापन संख्या-77 के तहत कृषि अर्हता वाले पदों की परीक्षा।
  • 25 अक्तूबर 2026: विज्ञापन संख्या-78 के तहत कनिष्ठ सहायक, आशुलिपिक ग्रेड-1 और वैयक्तिक सहायक परीक्षा।

नई भर्तियों का पूरा शेड्यूल

UKSSSC ने नई भर्तियों के विज्ञापन और प्रस्तावित परीक्षा तिथियों का कार्यक्रम भी जारी किया है। अभ्यर्थी भर्तीवार शेड्यूल के अनुसार अपनी तैयारी की रणनीति बना सकते हैं।

भर्तीविज्ञापन तिथिप्रस्तावित परीक्षा
इंटरमीडिएट स्तरीय कनिष्ठ सहायक भर्ती31 अगस्त 202615 नवंबर 2026
वैयक्तिक सहायक भर्ती7 सितंबर 20261 नवंबर 2026
वन निगम स्केलर भर्ती8 सितंबर 202619 नवंबर 2026 से शारीरिक दक्षता परीक्षा
टाइगर गार्ड, वन आरक्षी, सचिवालय रक्षक, बंदीरक्षक भर्ती11 सितंबर 202627 दिसंबर 2026 से शारीरिक दक्षता परीक्षा
सहायक अध्यापक संस्कृत भर्ती14 सितंबर 20266 दिसंबर 2026
आईटीआई डिप्लोमा अर्हता वाले पद25 सितंबर 202613 दिसंबर 2026
विज्ञान अर्हता वाले पद16 अक्तूबर 202617 जनवरी 2027
विशिष्ट अर्हता वाले पद30 अक्तूबर 202624 जनवरी 2027
स्नातक अर्हता वाले पद6 नवंबर 20267 फरवरी 2027
सहायक विकास अधिकारी भर्ती16 नवंबर 202621 फरवरी 2027

युवाओं के लिए बड़ी राहत

UKSSSC की ओर से परीक्षा कैलेंडर जारी होने से लंबे समय से विभिन्न सरकारी भर्तियों का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों को राहत मिली है। अब अभ्यर्थियों के पास परीक्षा की संभावित तिथियों का स्पष्ट कार्यक्रम है। खासकर कनिष्ठ सहायक, वन निगम स्केलर, वन आरक्षी, टाइगर गार्ड, सहायक अध्यापक, आईटीआई डिप्लोमा, स्नातक और सहायक विकास अधिकारी जैसे पदों की तैयारी कर रहे युवाओं को अपनी रणनीति बनाने में मदद मिलेगी।

आयोग ने स्पष्ट किया है कि सभी परीक्षा तिथियां प्रस्तावित हैं। परिस्थितियों के अनुसार इनमें बदलाव किया जा सकता है। इसलिए अभ्यर्थियों को UKSSSC की आधिकारिक सूचनाओं पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

Also Read This

ब्रेकिग: जानिए पूरे हफ्ते का मौसम का हाल,बारिश से नहीं मिलेगी राहत

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय बना हुआ है। मौसम विभाग ने राज्य में 26 अगस्त से 1 सितंबर तक सात दिनों...

एक्शन : त्यौहारो से पहले मिलावटी खाद्य पदार्थों पर प्रशासन सख्त , कई जगह छापेमारी

देहरादून, 25 अगस्त।नीरज उत्तराखंडी मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में देहरादून जिले में मिलावटी और दूषित खाद्य सामग्री के खिलाफ जिला प्रशासन एवं खाद्य सुरक्षा...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts