वीडियो : मंत्री जी का ‘काम’ बोल रहा है या पहाड़ की मजबूरी? बीमार महिला को डोली में ढोते ग्रामीण

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड के कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा की भीमताल विधानसभा में आज भी बीमारों को डोली में ले जाने का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। डोली ले जाने वाले युवकों का आरोप है कि मंत्री कहते हैं कि उनका काम बोलता है, लेकिन हकीकत ये है। नैनीताल में इनदिनों […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-

ऊत्तराखण्ड के कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा की भीमताल विधानसभा में आज भी बीमारों को डोली में ले जाने का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। डोली ले जाने वाले युवकों का आरोप है कि मंत्री कहते हैं कि उनका काम बोलता है, लेकिन हकीकत ये है।

नैनीताल में इनदिनों एक वीडियो जोरों से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पहाड़ी मार्गों से एक महिला को चार लोग डोली पर लिटाकर ले जा रहे हैं। वीडियो बनाने वाला युवक ने शुरुवात में कहा कि इस वीडियो को इतना शेयर करें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा इसे देखें। उन्होंने, मंत्री से कहा कि आप कहते हैं कि हमारा काम बोलता है, जबकि ये है आपके क्षेत्र की हकीकत।

भीमताल ब्लॉक में ओखलकांडा के अधौड़ा, कित्तोक और मोड़ा क्षेत्र के इस वीडियो में ग्रामीणों का दर्द और परेशानी साफ झलक रही है।
मामले के अनुसार, गांव की एक महिला के पैर में फोड़ा हो गया था, जिसे घरेलू इलाज से ठीक नहीं किया जा सका।

चलने में असमर्थ महिला को ग्रामीण डोली के माध्यम से 8 किलोमीटर दूर नजदीकी सड़क मार्ग तक ले गए। उबड़ खाबड़, पथरीले और जंगल की झाड़ियों से गुजरते हुए ग्रामीण असहाय महिला को खड़ी पहाड़ी वाली पखडण्डी में लेकर मोटर मार्ग तक पहुंचे।

Also Read This

वीडियो: अचानक बाढ़ की सूचना से मचा हड़कंप,यूजेवीएनएल समेत प्रशासन अलर्ट

भटवाड़ी/उत्तरकाशी, 1 सितंबर।नीरज उत्तराखंडी तहसील भटवाड़ी क्षेत्र के पापड़गाड में मंगलवार दोपहर अचानक बाढ़ आने की सूचना से प्रशासन और संबंधित विभागों में हड़कंप मच...

वीडियो : यहां भारी बारिश के बीच टूटकर सड़क पर आ गिरा पहाड़ी का एक हिस्सा

चमोली।गिरीश चंदोला जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच सड़कों पर भूस्खलन का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को थराली-देवाल...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts