बिग ब्रेकिंग : कल इस जिले में सभी स्कूल बंद; देंखे आदेश

Nainital School Holiday 7 September 2026: मौसम विभाग के भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए नैनीताल जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जिले में सोमवार, 7 सितंबर 2026 को कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी शासकीय, अशासकीय और निजी विद्यालयों के साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया […]

Nainital School Holiday 7 September 2026: मौसम विभाग के भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए नैनीताल जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जिले में सोमवार, 7 सितंबर 2026 को कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी शासकीय, अशासकीय और निजी विद्यालयों के साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है।

नैनीताल: भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून की ओर से 6 सितंबर 2026 को जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार नैनीताल जिले में 7 सितंबर को अतिवृष्टि और भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश के साथ आकाशीय बिजली चमकने की भी संभावना जताई है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने का आदेश जारी किया है।

जिला मजिस्ट्रेट एवं अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ललित मोहन रयाल की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि वर्तमान में जिले के पर्वतीय एवं मैदानी क्षेत्रों में बारिश हो रही है। इसके चलते जनपद की नदियों, नालों और गधेरों में तेज जल प्रवाह होने के साथ संवेदनशील स्थानों पर भूस्खलन की संभावना बनी हुई है। ऐसे में किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

7 सितंबर को बंद रहेंगे स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र

आदेश के अनुसार 7 सितंबर 2026 (सोमवार) को नैनीताल जिले के सभी शासकीय, अशासकीय और निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थानों तथा सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश रहेगा। इस दौरान विद्यालयों में कार्यरत प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक, शिक्षक-शिक्षिकाओं और कार्यालय स्टाफ को भी अवकाश अनुमन्य रहेगा।

हालांकि, प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह आदेश नैनीताल शहर क्षेत्र में संचालित आवासीय शैक्षणिक संस्थाओं और उन विद्यालयों पर लागू नहीं होगा, जहां छात्र-छात्राओं के लिए शैक्षणिक एवं आवासीय सुविधाएं एक ही परिसर में उपलब्ध हैं।

अधिकारियों को आदेश का पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश

जिला प्रशासन ने मुख्य शिक्षा अधिकारी, नैनीताल और जिला कार्यक्रम अधिकारी, नैनीताल को निर्देशित किया है कि जिले के सभी संबंधित शैक्षणिक संस्थानों और आंगनबाड़ी केंद्रों में इस आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए। आदेश का उल्लंघन होने की स्थिति में संबंधित के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

प्रशासन ने मौसम की स्थिति को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।

 

Also Read This

वीडियो: भाजपा नेता और पूर्व दर्जा मंत्री ने JE के चेहरे पर पोती कीचड़, वीडियो वायरल

रिपोर्ट/विशाल सक्सेना ऊधम सिंह नगर/बाजपुर: उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले के बाजपुर में बाढ़ के हालात के बीच हंगामे का एक वीडियो सोशल मीडिया...

क्राइम : डीएम के नाम से सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी, कार्रवाई की तैयारी

उत्तरकाशी। 6 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी  उत्तरकाशी के जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के नाम से सोशल मीडिया पर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा फर्जी आईडी बनाए जाने का...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts