बड़ी खबर : देहरादून में RTI के नाम पर ब्लैकमेलिंग का खेल । सहायक अभियंता ने एसएसपी को दी शिकायत

देहरादून: उत्तराखंड में सूचना का अधिकार (RTI) के नाम पर कथित ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है। नई टिहरी के सिंचाई खंड के अंतर्गत घनसाली उपखंड में तैनात सहायक अभियंता सुरेशपाल ने देहरादून निवासी आशीष शर्मा और अन्य अज्ञात व्यक्तियों पर दो लाख रुपये मांगने का आरोप लगाया है। उन्होंने 21 अक्टूबर 2026 को वरिष्ठ […]

देहरादून: उत्तराखंड में सूचना का अधिकार (RTI) के नाम पर कथित ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है। नई टिहरी के सिंचाई खंड के अंतर्गत घनसाली उपखंड में तैनात सहायक अभियंता सुरेशपाल ने देहरादून निवासी आशीष शर्मा और अन्य अज्ञात व्यक्तियों पर दो लाख रुपये मांगने का आरोप लगाया है। उन्होंने 21 अक्टूबर 2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून के शिकायत प्रकोष्ठ में प्रार्थना पत्र देकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है।

RTI आवेदन के बाद शुरू हुआ विवाद

शिकायत के अनुसार, आशीष शर्मा के नाम से सिंचाई खंड नई टिहरी के उपखंड घनसाली में सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 के तहत विभागीय जानकारी मांगी गई थी। आवेदन में बेरोजगार होने और शुल्क जमा करने में असमर्थता का हवाला देते हुए सूचना निःशुल्क उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया था। इस तरह से मांगी गयी शिकायत से सहायक अभियंता सुरेशपाल  को संदेह हुआ ।

सहायक अभियंता का कहना है कि 25 सितंबर 2026 को ऑफिस के काम से वो देहरादून पहुंचे तो अपने एक साथी के साथ उक्त पते पर पहुंचे,वहां उन्हें बड़ा मकान दिखा ,साथ ही वहां मिली महिला ने बताया की उनका बेटा बाजार में एक कंपनी में काम करता है ।

इसके बाद आशीष शर्मा से मुलाकात के दौरान उन्हें बताया गया कि वो फाइनेंस कंपनी में काम करता है । आरटीआई आवेदन के बारे में पूछने पर बताया की किसी अन्य व्यक्ति ने उनके नाम से दिया है। शिकायतकर्ता ने इस मामले में संदेह जताते हुए आगे की बातचीत का विवरण भी पुलिस को दिया है।

होटल के पास मुलाकात में दो लाख रुपये मांगने का आरोप

शिकायतकर्ता के मुताबिक, 25 सितंबर की शाम जनरल महादेव सिंह रोड स्थित सैफोन लीफ होटल के पास आशीष शर्मा एक अन्य व्यक्ति के साथ पहुंचे। बातचीत के दौरान कथित तौर पर उन्हें एक कागज दिखाया गया, जिस पर “Only Two Lacs Required” लिखा था।

सहायक अभियंता का आरोप है कि पूछने पर आशीष शर्मा ने दो लाख रुपये की मांग होने की बात कही। शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि संबंधित व्यक्तियों ने मामले के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दी।

SSP से जांच और कार्रवाई की मांग

सहायक अभियंता सुरेशपाल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून से पूरे मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। शिकायत की प्रतिलिपि पटेलनगर थाना/चौकी प्रभारी को भी भेजी गई है।

Also Read This

क्राइम : देहरादून में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ , महिला समेत 4 गिरफ्तार

देहरादून: राजधानी देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र में पुलिस ने कथित देह व्यापार के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। संस्कृति लोक कॉलोनी की लेन...

बड़ी खबर: सरकारी कर्मचारियों के नए नियम लागू, संपत्ति से लेकर बीमा एजेंट तक जानें क्या बदला!

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी कर्मचारियों के लिए आचरण और संपत्ति से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है। राज्य सरकार ने उत्तराखंड राज्य...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts