मौसम: पहाड़ों ने ओढ़ी सफेद चादर; इस धाम में शुरू हुई बर्फबारी

उत्तरकाशी।29 अक्तूबर ;नीरज उत्तराखंडी  विश्व प्रसिद्ध श्री गंगोत्री धाम में मौसम ने करवट लेते हुए बर्फबारी शुरू हो गई है। धाम और आसपास के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ के फाहे गिरने से पूरा क्षेत्र सर्द हो गया है। बर्फबारी के साथ तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। गंगोत्री धाम में बर्फबारी का […]

उत्तरकाशी।29 अक्तूबर ;नीरज उत्तराखंडी 
विश्व प्रसिद्ध श्री गंगोत्री धाम में मौसम ने करवट लेते हुए बर्फबारी शुरू हो गई है। धाम और आसपास के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ के फाहे गिरने से पूरा क्षेत्र सर्द हो गया है। बर्फबारी के साथ तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।

गंगोत्री धाम में बर्फबारी का दौर शुरू होने से यहां का प्राकृतिक सौंदर्य और निखर उठा है। मंदिर परिसर तथा आसपास की चोटियां बर्फ की सफेद चादर से ढकने लगी हैं। मौसम के इस बदलाव से स्थानीय लोगों के साथ ही धाम पहुंच रहे श्रद्धालुओं को भी कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है।

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में लगातार बदल रहे मौसम को देखते हुए प्रशासन और संबंधित विभागों की ओर से भी निगरानी रखी जा रही है। यात्रियों को मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए गर्म कपड़े और आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है।

गंगोत्री धाम में हुई बर्फबारी ने जहां सर्दी का अहसास बढ़ा दिया है, वहीं हिमालयी क्षेत्र में शीतकाल के आगमन का संकेत भी दे दिया है।

Also Read This

बड़ी खबर : मंत्री रेखा आर्या के पति साहू को हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत । दूसरी पीठ को भेजी याचिका

उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या और उनके पति गिरधारी लाल साहू के बीच चल रहे विवाद में नया घटनाक्रम सामने आया है। उत्तराखंड...

दावे बड़े, सुविधाएं बदहाल: शोपीस बना बीएसएनएल कार्यालय

विकासनगर। 28 अक्तूबर 2026,नीरज उत्तराखंडी पुराना सिम अपग्रेड कराने और नया सिम लेने के लिए त्यूणी के उपभोक्ता काट रहे विकासनगर के चक्कर, तीन...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts