दर्दनाक हादसा: मीटर गहरी खाई में गिरी वैन, सात महिलाओं समेत 8 की मौत, चार घायल

पौड़ी गढ़वाल: उत्तराखंड के पौड़ी जिले के रिखणीखाल ब्लॉक में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रिखणीखाल-सतपुली मोटर मार्ग पर कलवाड़ी गांव के पास एक ईको वैन अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में सात महिलाओं और वाहन चालक समेत आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि चार […]

पौड़ी गढ़वाल: उत्तराखंड के पौड़ी जिले के रिखणीखाल ब्लॉक में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रिखणीखाल-सतपुली मोटर मार्ग पर कलवाड़ी गांव के पास एक ईको वैन अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में सात महिलाओं और वाहन चालक समेत आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हुए हैं।

घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। वहीं, एक गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को एयरलिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश भेजने के प्रयास किए जा रहे हैं। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

बैंक का काम निपटाकर गांव लौट रही थीं महिलाएं

जानकारी के अनुसार, रिखणीखाल ब्लॉक के कोटनाली भंगलवाण की स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं बैंक संबंधी कार्य से सिद्धखाल गई थीं। बैंक का काम पूरा करने के बाद सभी ईको वैन से अपने गांव लौट रही थीं।

इसी दौरान रिखणीखाल-सतपुली मोटर मार्ग पर कलवाड़ी गांव के पास वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 100 मीटर नीचे खाई में जा गिरा। वाहन में करीब 12 लोग सवार थे।

हादसे में घायल एक महिला ने रिखणीखाल अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया, जिसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर आठ हो गई।

ग्रामीणों और प्रशासन ने चलाया रेस्क्यू अभियान

दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए। वहीं, सूचना मिलने पर रिखणीखाल, लैंसडौन और कोटद्वार से प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल के लिए रवाना हुए।

ग्रामीणों, पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान चलाकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मृतकों के शवों को खाई से बाहर निकालने के लिए भी अभियान चलाया गया।

हादसे में जान गंवाने वालों की सूची

मिली जानकारी के अनुसार, इन्होंने गवाई हादसे में जान:

  1. कान्ति देवी (45 वर्ष)
  2. रेखा देवी (42 वर्ष)
  3. अनिल देबराडा (48 वर्ष)
  4. सुमित्रा देवी (50 वर्ष)
  5. सुनीता देवी (45 वर्ष)
  6. धनेश्वरी देवी (46 वर्ष)
  7. सरोजनी देवी (38 वर्ष)
  8. रजनी देवी (25 वर्ष)

हादसे में घायल लोगों की सूची

  1. शशी देवी (35 वर्ष)
  2. शकुन्तला देवी (45 वर्ष)
  3. जगदीश सिंह
  4. सत्यवती देवी (36 वर्ष)

एक ही गांव के आठ लोगों की मौत से पूरे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है। वहीं, घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है।

Also Read This

आराकोट-बंगाण में करोड़ों खर्च, सात साल बाद भी सड़कें बदहाल; पुनर्निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल!

आरकोट/उत्तरकाशी। 28 नवंबर 2026,रिपोर्ट - नीरज उत्तराखंडीआराकोट-बंगाण की 2019 की आपदा को सात साल बीत गए, लेकिन आपदा के बाद हुए पुनर्निर्माण का हिसाब...

बड़ी खबर : ट्राउट हैचरी पर 7 महीने में 5 निविदाएं, ₹58 लाख की दो बार प्रक्रिया; सरकारी खर्च का हिसाब मांग रहे सवाल!

उत्तरकाशी। नीरज उत्तराखंडी ट्राउट पालन और मत्स्य विभाग की योजनाओं को लेकर प्रकाशित खबर के बाद मत्स्य विभाग उत्तरकाशी ने 27 नवंबर को प्रेस नोट...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts