घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। वहीं, एक गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को एयरलिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश भेजने के प्रयास किए जा रहे हैं। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।
बैंक का काम निपटाकर गांव लौट रही थीं महिलाएं
जानकारी के अनुसार, रिखणीखाल ब्लॉक के कोटनाली भंगलवाण की स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं बैंक संबंधी कार्य से सिद्धखाल गई थीं। बैंक का काम पूरा करने के बाद सभी ईको वैन से अपने गांव लौट रही थीं।
इसी दौरान रिखणीखाल-सतपुली मोटर मार्ग पर कलवाड़ी गांव के पास वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 100 मीटर नीचे खाई में जा गिरा। वाहन में करीब 12 लोग सवार थे।
हादसे में घायल एक महिला ने रिखणीखाल अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया, जिसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर आठ हो गई।
ग्रामीणों और प्रशासन ने चलाया रेस्क्यू अभियान
दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए। वहीं, सूचना मिलने पर रिखणीखाल, लैंसडौन और कोटद्वार से प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल के लिए रवाना हुए।
ग्रामीणों, पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान चलाकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मृतकों के शवों को खाई से बाहर निकालने के लिए भी अभियान चलाया गया।
हादसे में जान गंवाने वालों की सूची
मिली जानकारी के अनुसार, इन्होंने गवाई हादसे में जान:
- कान्ति देवी (45 वर्ष)
- रेखा देवी (42 वर्ष)
- अनिल देबराडा (48 वर्ष)
- सुमित्रा देवी (50 वर्ष)
- सुनीता देवी (45 वर्ष)
- धनेश्वरी देवी (46 वर्ष)
- सरोजनी देवी (38 वर्ष)
- रजनी देवी (25 वर्ष)
हादसे में घायल लोगों की सूची
- शशी देवी (35 वर्ष)
- शकुन्तला देवी (45 वर्ष)
- जगदीश सिंह
- सत्यवती देवी (36 वर्ष)
एक ही गांव के आठ लोगों की मौत से पूरे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है। वहीं, घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है।





