जब से आए बहुगुणा…

कांग्रेस तोड़कर आठ और विधायकों को लेकर भाजपा में आने वाले पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा उत्तराखंड में नई सरकार आने के बाद सार्वजनिक मंचों से बहुत दूर हैं। शुरुआत में बहुगुणा ने बहुत तेजी दिखाई, किंतु जैसे ही बहुगुणा को यह मालूम हुआ कि भारतीय जनता पार्टी में ७५ वर्ष की उम्र पूरी होते ही […]

कांग्रेस तोड़कर आठ और विधायकों को लेकर भाजपा में आने वाले पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा उत्तराखंड में नई सरकार आने के बाद सार्वजनिक मंचों से बहुत दूर हैं। शुरुआत में बहुगुणा ने बहुत तेजी दिखाई, किंतु जैसे ही बहुगुणा को यह मालूम हुआ कि भारतीय जनता पार्टी में ७५ वर्ष की उम्र पूरी होते ही सक्रिय राजनीति समाप्त होने का नियम बन गया है, बहुगुणा को बहुत बड़ा झटका लगा। बहुगुणा ने बड़ी आशाओं और उम्मीदों के साथ कांग्रेस तोड़ी थी, किंतु वे आखिर तक चुनाव से पहले हरीश रावत की कुर्सी खाने में नाकाम रहे। आजकल विजय बहुगुणा त्रिवेंद्र रावत के कार्यालय के इर्द-गिर्द चुपचाप आते-जाते दिख रहे हैं। कोई कहता है अपने नवनिर्वाचित विधायक बेटे को काम सिखा रहे हैं, कोई कहता है अपने जमाने की फाइलों के दुरुस्तीकरण का कार्य कर रहे हैं। इस बीच जब से आए बहुगुणा भ्रष्टाचार हुआ सौ गुना का नारा भी भाजपाइयों द्वारा फिर से उछालने की तैयारी है, ताकि बागियों को मुखर होने का अवसर न मिल सके।

Also Read This

UKSSSC Exam Calendar 2026: समूह-ग की भर्तियों का कैलेंडर जारी,यहां देखें पूरा शेड्यूल

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने समूह-ग की 15 भर्तियों का परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। आयोग के अनुसार इन भर्तियों...

ब्रेकिग: जानिए पूरे हफ्ते का मौसम का हाल,बारिश से नहीं मिलेगी राहत

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय बना हुआ है। मौसम विभाग ने राज्य में 26 अगस्त से 1 सितंबर तक सात दिनों...

Related Posts