सचिवालय में बाध्य प्रतीक्षित अफसरों को मिला काम

कुछ दिनों पहले हुए सचिवालय में बंपर स्थानांतरणों के दौरान विभिन्न कारणों से बाध्य प्रतीक्षा में रखे गए अनुभाग अधिकारियों को विभागों का आवंटन हो गया है। बाध्य प्रतीक्षा में रखे गए सचिवालय संघ के अध्यक्ष तथा अनुभाग अधिकारी दीपकचन्द्र जोशी को औद्योगिक विकास (खनन) अनुभाग-१ में तैनाती दी गई है। साथ ही बाध्य प्रतीक्षा […]

कुछ दिनों पहले हुए सचिवालय में बंपर स्थानांतरणों के दौरान विभिन्न कारणों से बाध्य प्रतीक्षा में रखे गए अनुभाग अधिकारियों को विभागों का आवंटन हो गया है। बाध्य प्रतीक्षा में रखे गए सचिवालय संघ के अध्यक्ष तथा अनुभाग अधिकारी दीपकचन्द्र जोशी को औद्योगिक विकास (खनन) अनुभाग-१ में तैनाती दी गई है। साथ ही बाध्य प्रतीक्षा में रखे गए नरेंद्र सिंह भंडारी को विधानसभा का व्यवस्था अधिकारी बनाया गया है। सत्यप्रकाश को विधायी अनुभाग, बसंत बल्लभ जोशी को नागरिक उड्डयन, देवेंद्र रावत को माध्यमिक शिक्षा अनुभाग-३, अनिल कुमार मैंदोली को चिकित्सा शिक्षा अनुभाग-२ दिया गया है। हरदीप चंदोला को गृह अनुभाग-३ का दायित्व तथा माध्यमिक शिक्षा अनुभाग-३ में कार्यरत गौरीशंकर जोशी को मत्स्य अनुभाग में भेजा गया है।

Also Read This

UKSSSC Exam Calendar 2026: समूह-ग की भर्तियों का कैलेंडर जारी,यहां देखें पूरा शेड्यूल

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने समूह-ग की 15 भर्तियों का परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। आयोग के अनुसार इन भर्तियों...

ब्रेकिग: जानिए पूरे हफ्ते का मौसम का हाल,बारिश से नहीं मिलेगी राहत

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय बना हुआ है। मौसम विभाग ने राज्य में 26 अगस्त से 1 सितंबर तक सात दिनों...

Related Posts