नैनीताल में बर्फबारी होने से लोगों में खुशी की लहर

कमल जगाती/नैनीताल मॉल रोड और शहर के रिहायशी क्षेत्रों में शाम से ही प्यूर बर्फ पड़ना शुरू हो गई। दो दिनों से लगातार बरसात के बाद आज बर्फबारी का अनुमान लगाया गया था। मौसम विभाग ने भी रात दस बजे से सवेरे तक बर्फबारी का पूर्वानुमान बताया था। नैनीताल में बर्फबारी की उम्मीद लेकर आए […]

कमल जगाती/नैनीताल

मॉल रोड और शहर के रिहायशी क्षेत्रों में शाम से ही प्यूर बर्फ पड़ना शुरू हो गई। दो दिनों से लगातार बरसात के बाद आज बर्फबारी का अनुमान लगाया गया था। मौसम विभाग ने भी रात दस बजे से सवेरे तक बर्फबारी का पूर्वानुमान बताया था। नैनीताल में बर्फबारी की उम्मीद लेकर आए पर्यटकों का तांता लगा था। ठण्ड के मौसम में नैनीताल शहर की तीसरी बर्फबारी ने सभी के चेहरे खिला दिए हैं। पहली बार बर्फ देख रहे पर्यटकों के साथ पर्यटन व्यवसाय से जुड़े व्यापारी भी खुश दिखे। जिलाधिकारी ने पहले ही कक्षा एक से बारह तक के बच्चों की छुट्टी घोषित कर दी थी। तेज वेग से पड रही बर्फ ने पेड़, पौंधों और जमीन को सफेद चादर से लपेट दिया। माल रोड में बर्फ के स्वागत के लिए सैलानी डटे रहे। किसी ने सेल्फी खींची तो किसी ने लाइव वीडियो शेयर कर बर्फबारी में अपनी मौजूदगी का सबूत दिया। आम तौर पर पर्यटकों से भरी रहने वाली मॉल रोड भी सफेद हो गई। गाड़ियों के ऊपर भी बर्फ की मोटी चादर बिछ गई। रात के हल्के अंधेरे में बर्फबारी का अनोखा नजारा देखकर पर्यटक खुश हो गए।

Also Read This

भालू का हमला: सड़क बंद, घायल ग्रामीण को कंधों पर ढोकर जखोल पहुंचाया

मोरी (उत्तरकाशी) | 14 अगस्त 2026 | नीरज उत्तराखंडीउत्तरकाशी जिले के विकासखंड मोरी से मानव-वन्यजीव संघर्ष की एक चिंताजनक घटना सामने आई है। ग्राम...

ब्रेकिंग : नौ जिलों में अगले तीन घंटे येलो अलर्ट, गरज-चमक के साथ तेज बारिश की संभावना

देहरादून।नीरज उत्तराखंडी मौसम विभाग ने शुक्रवार, 14 अगस्त 2026 को उत्तराखंड के नौ जिलों के लिए अगले तीन घंटों के दौरान येलो अलर्ट जारी किया...

Related Posts