धनोल्टी के 10 स्मार्ट गांवों का होम स्टे योजना के लिए चयन

सुनील सजवाण/धनोल्टी पर्यटन को बढ़ावा देने के के लिए केन्द्र व उत्तराखंड सरकार द्वारा पर्यटन विभाग की पहल से धनोल्टी के 10 स्मार्ट गांवों का चयन होम स्टे योजना के तहत किया गया है। जिसमें इन गांवों में पर्यटक आकर गांव की संस्कृति के अनुसार उत्तराखंड के पारंपरिक भोजन के साथ ही गांव के पुराने […]

सुनील सजवाण/धनोल्टी

पर्यटन को बढ़ावा देने के के लिए केन्द्र व उत्तराखंड सरकार द्वारा पर्यटन विभाग की पहल से धनोल्टी के 10 स्मार्ट गांवों का चयन होम स्टे योजना के तहत किया गया है। जिसमें इन गांवों में पर्यटक आकर गांव की संस्कृति के अनुसार उत्तराखंड के पारंपरिक भोजन के साथ ही गांव के पुराने बने मकानों में रहेंगे। इसका पैसा जिसके मकान में पर्यटक रहेगा, उसे अदा किया जाएगा।
इसी योजना की बैठक कार्ययोजना के तहत की गई, जिसमें मुख्य विकास अधिकारी टिहरी आशिष भटगाई ने इन 10 गांवों की कार्य योजना तैयार की। इस मौके पर 10 गांवों के जनप्रतिनिधि व संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक भी की गई, जिसमें होम स्टे योजना से इन गांवों के लोगों को किस तरह से लाभ पहुंचाया जा सकता है, इस पर चर्चा की गई।
उम्मीद है इस पहल से पहाड़ों में खाली पड़े घरों में जहां चहल-पहल शुरू होनी प्रारंभ होगी, वहीं यहां की आर्थिकी भी सुधरने की उम्मीद है।

Also Read This

UKSSSC Exam Calendar 2026: समूह-ग की भर्तियों का कैलेंडर जारी,यहां देखें पूरा शेड्यूल

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने समूह-ग की 15 भर्तियों का परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। आयोग के अनुसार इन भर्तियों...

ब्रेकिग: जानिए पूरे हफ्ते का मौसम का हाल,बारिश से नहीं मिलेगी राहत

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय बना हुआ है। मौसम विभाग ने राज्य में 26 अगस्त से 1 सितंबर तक सात दिनों...

Related Posts