लाॅकडाउन वीडियो : प्रधान लगवा रहा उठक बैठक ! डंडाधारी साथ में

लगता है लॉक डाउन का सख्ती से पालन कराने के लिए भाजपा के नेताओं को भी कमान सौंपी गई है। भाजपा नेता तथा ग्राम प्रधान ने लॉक डाउन का उल्लंघन करने वाले कुछ लोगों को उठक बैठक लगवाई तथा उनका वीडियो बनाकर भी सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। यह वीडियो देहरादून के विकासनगर ब्लॉक […]

लगता है लॉक डाउन का सख्ती से पालन कराने के लिए भाजपा के नेताओं को भी कमान सौंपी गई है।

भाजपा नेता तथा ग्राम प्रधान ने लॉक डाउन का उल्लंघन करने वाले कुछ लोगों को उठक बैठक लगवाई तथा उनका वीडियो बनाकर भी सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। यह वीडियो देहरादून के विकासनगर ब्लॉक में रुद्रपुर गांव के ग्राम प्रधान देवराज सेमवाल ने बनाया है।

देखिए वीडियो

https://youtu.be/MshjeFyQUVI

 

इस वीडियो को विकासनगर ब्लॉक के जेष्ठ प्रमुख प्रवीण बंसल ने भी अपने फेसबुक वाल पर शेयर किया है।

 

अहम सवाल यह है कि एक ग्राम प्रधान को यह अधिकार किसने दिया है कि वह खुद लॉक डाउन का पालन न करें और समाज सेवा के नाम पर निकल पड़े लोगों को सजा देने के लिए !

वह भी तीन से चार हट्टे-कट्ठे मुस्टंडे लोगों को साथ में लेकर, जो हाथों में मोटे मोटे डंडे लेकर लोगों से उठक बैठक कराएं और डंडा बजाएं !

ग्राम प्रधान द्वारा पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर डालने से ग्रामीणों में भी काफी गुस्सा है और वह इसकी शिकायत देहरादून एसएसपी से करने जा रहे हैं। यह मामला सहसपुर थाने के अंतर्गत आता है।

Also Read This

हादसा: यहां खाई में गिरी 22 यात्रियों से भरी बस, देखें रेस्क्यू वीडियो

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल कगाती, नैनीताल):-ऊत्तराखण्ड के मुक्तेश्वर में पर्यटकों से भरी बस गहरी खाई में गिरने से हड़कंप। एन.डी.आर.एफ. पुलिस, एस.डी.आर.एफ.और स्थानीय लोगों की मदद...

भालू का हमला: सड़क बंद, घायल ग्रामीण को कंधों पर ढोकर जखोल पहुंचाया

मोरी (उत्तरकाशी) | 14 अगस्त 2026 | नीरज उत्तराखंडीउत्तरकाशी जिले के विकासखंड मोरी से मानव-वन्यजीव संघर्ष की एक चिंताजनक घटना सामने आई है। ग्राम...

Related Posts