कोरोना ब्रेकिंग : आज 51 केस, आंकड़ा 400 पार

उत्तराखंड में कोरोनावायरस संक्रमित का आंकड़ा आज 400 पार कर गया है।  उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग के हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज कुल 51 मरीजों का आंकड़ा सार्वजनिक किया गया है। टिहरी गढ़वाल से 14 और पिथौरागढ़ से भी 14 आंकड़े सामने आए हैं। दो मामले उधम सिंह नगर से कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं तथा […]

उत्तराखंड में कोरोनावायरस संक्रमित का आंकड़ा आज 400 पार कर गया है।
 उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग के हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज कुल 51 मरीजों का आंकड़ा सार्वजनिक किया गया है। टिहरी गढ़वाल से 14 और पिथौरागढ़ से भी 14 आंकड़े सामने आए हैं। दो मामले उधम सिंह नगर से कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं तथा
अल्मोड़ा से आज 3 केस सामने आए हैं तथा नैनीताल से 10 संक्रमित का आंकड़ा सार्वजनिक हुआ है। हरिद्वार से 5 पाए गए हैं। इसके अलावा प्राइवेट लैब से तीन मरीज कोरोनावायरस  पॉजिटिव पाए गए।
गौरतलब है कि इनमे आज पाॅजिटव घोषित किये गये आंकडों मे से टिहरी के आठ, अल्मोड़ा के तीन, नैनीताल के 10 और उधम सिंह नगर के दो मामलों सहित देहरादून की प्राइवेट लैब के तीन मामले कल देर रात ही पॉजिटिव पाए जा चुके थे, किंतु हेल्थ बुलेटिन ने उन्हें आज सार्वजनिक किया।
अब उत्तराखंड में कोरोना संक्रमित 400 हो चुके हैं। हालांकि 64 ठीक हो चुके हैं तथा 4 कोरोना संक्रमित की मौत हो चुकी है।

 वर्तमान में टोटल एक्टिव केस की संख्या 329 है। आज ही 6 लोग ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं।

Also Read This

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

Related Posts