हाइकोर्ट न्यूज: स्लाटर हाउस नियमों के मामले में सरकार से 4 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट..

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने दून वैली में स्लाटर हाउस की जगह खुले बाजारों में मछली और मुर्गों को काटने संबंधी जनहित याचिका को सुनते हुए, राज्य सरकार से पूछा कि उनके पूर्व के स्लाटर हाउसों पर दिए आदेशों के क्रम में अबतक कितना अनुपालन हुआ है ? इसकी रिपोर्ट चार सप्ताह में […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने दून वैली में स्लाटर हाउस की जगह खुले बाजारों में मछली और मुर्गों को काटने संबंधी जनहित याचिका को सुनते हुए, राज्य सरकार से पूछा कि उनके पूर्व के स्लाटर हाउसों पर दिए आदेशों के क्रम में अबतक कितना अनुपालन हुआ है ? इसकी रिपोर्ट चार सप्ताह में प्रस्तुत करें। मामले की अगली सुनवाई 4 सप्ताह बाद के लिए तय हुई है।
अधिवक्ता मुकेश रावत ने बताया कि मामले के अनुसार, देहरादून निवासी मोनिका मोसेस ने जनहित याचिका दायर कर कहा कि देहरादून नगर निगम ने स्लाटर हाउस के नियमों का पालन नहीं किया है, जबकि मीट कारोबारी बड़े जानवरों को स्लाटर हाउस में ही काटकर बेच रहे हैं। वो मछली और मुर्गों को बिना स्लाटर हाउस के अपनी दुकानों में ही काट रहे हैं। न्यायालय ने पूर्व में राज्य सरकार को निर्देश दिये थे कि बकरे, मछली, मुर्गे पंजीकृत स्लाटर हाउस में ही काटे जाएं।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग : धामी कैबिनेट के महत्पूर्ण फैसले

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को सचिवालय में आयोजित उत्तराखंड मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक...

डॉ० बी० पी० नैथानी एवं उनकी स्वछता टीम ने नवनियुक्त CMO डॉ० मेघना असवाल का किया आत्मीय स्वागत व अभिनन्दन

श्रीनगर (गढ़वाल): जयप्रकाश नौगाई  ​पौड़ी जनपद में नवनियुक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ० मेघना असवाल के प्रथम आगमन पर उनका जोरदार स्वागत व अभिनन्दन किया...

Related Posts