महेंद्र सिंह नेगी निर्विरोध बने प्रदेश महामंत्री।जताया सहयोगियों के प्रति आभार

 

देहरादून।स्थायित्व, सरलता और संवेदनशील प्रशासन” के समर्थक माने जाने वाले महेंद्र सिंह नेगी को महिला एवं बाल विकास विभाग मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन उत्तराखंड का प्रदेश महामंत्री निर्विरोध चुना गया। इस अवसर पर उन्होंने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह सामूहिक प्रयास ही संगठन की प्रेरणा और शक्ति है।

महेंद्र सिंह नेगी, जो वर्तमान में वरिष्ठ सहायक निदेशालय, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग में कार्यरत हैं, ने कहा कि भविष्य में भी वह इसी समर्पण और सहयोग के साथ संगठन के लक्ष्यों की ओर अग्रसर रहेंगे।

उन्होंने अपने वक्तव्य में सकारात्मक संवाद, विश्वास और सहयोग को संगठन की सफलता की कुंजी बताया। नेगी के निर्विरोध चयन से संगठन में उत्साह का माहौल है।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts