बड़ी खबर: इस दिन तक दस्तक देगा मानसून। कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट..

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून 9 या 10 जून तक पहुंच सकता है। इससे पहले प्री-मानसून बारिश और आंधी-तूफान ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मौसम विभाग ने आज उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, रुद्रप्रयाग समेत कई जिलों में भारी बारिश और तेज हवाओं का येलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के मैदानी इलाकों में 40-50 […]

देहरादून उत्तराखंड में मानसून 9 या 10 जून तक पहुंच सकता है। इससे पहले प्री-मानसून बारिश और आंधी-तूफान ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मौसम विभाग ने आज उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, रुद्रप्रयाग समेत कई जिलों में भारी बारिश और तेज हवाओं का येलो अलर्ट जारी किया है।

प्रदेश के मैदानी इलाकों में 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं, साथ ही बिजली गिरने की भी आशंका है। मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलिया ने बताया कि 2 से 5 जून तक रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी। 5 जून के बाद कुछ राहत मिल सकती है।

आपदा प्रबंधन विभाग ने मानसून से पहले तैयारियों के तहत वर्कशॉप भी आयोजित की है। सचिव विनोद कुमार सुमन के अनुसार, सभी जिलों को अलर्ट पर रखा गया है। आम जनता से सावधानी बरतने की अपील की गई है।

Also Read This

मौसम ब्रेकिंग : आज इन जिलों में तेज बारिश की चेतावनी, IMD अलर्ट जारी

देहरादून। उत्तराखंड में चार दिनों तक गर्मी और उमस झेलने के बाद मौसम ने बुधवार को आखिरकार करवट ले ली । राजधानी देहरादून में...

हादसा:  सिलक्यारा टनल में फिर बड़ा हादसा । 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

उत्तरकाशी। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा-बड़कोट टनल में गुरुवार तड़के बड़ा हादसा हो गया। टनल के भीतर शॉटक्रीट (कंक्रीट) लाइनिंग का एक...

Related Posts