भीषण आग: भवाली बाजार में कई दुकानें जलकर खाक – दमकल की देरी से मचा हड़कंप…

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड के भावली बाजार में भीषण आग। लकड़ी की बाजार में आग की संवेदनशीलता को देखते हुए एयर फोर्स भवाली और भीमताल के दमकल विभाग के साथ नैनीताल और हल्द्वानी से भी वाहन पहुंचे। भवाली मुख्य बाजार स्थित मंदिर से लगी दुकानों में सोमवार शाम भीषण आग लग गई। आग, बाजार की […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड के भावली बाजार में भीषण आग। लकड़ी की बाजार में आग की संवेदनशीलता को देखते हुए एयर फोर्स भवाली और भीमताल के दमकल विभाग के साथ नैनीताल और हल्द्वानी से भी वाहन पहुंचे।
भवाली मुख्य बाजार स्थित मंदिर से लगी दुकानों में सोमवार शाम भीषण आग लग गई। आग, बाजार की दूसरी दुकान से शुरू हुई और अलग बगल की दुकानों पर पहुंचने लगी। भूस्वामियों समेत स्थानीय लोगों ने पुलिस और दमकल विभाग को इसकी जानकारी दी।

भावली के एयर फोर्स स्टेशन समेत भीमताल के दमकल वाहन मौके पर पहुँच गए। सूखी लकड़ियां और हवा के चलते आग तेजी से ऊपर और अलग बगल में फैल गई।

स्थानीय लोगों ने भी बाल्टियों और पाइप से पानी डालकर आग पर काबू पाने की कोशिश की। नैनीताल और हल्द्वानी से दमकल विभाग की गाड़ियां मौके के लिए रवाना हुई। इस बीच, पुलिस ने भवाली भीमताल मार्ग में ट्रैफिक को नियमित दूरी पर रोक दिया।
माना जा रहा है कि मंदिर से चौराहे की तरफ मनीष की दुकान के बगल में किसी महिला की दुकान है जहां से आग शुरू हुई।

आग फैलकर निचले तल से ऊपर तक पहुँच गई। आग, अगल बगल के भवनों को भी अपने चपेट में लेने लगी।

स्थानीय लोगों का कहना है कि दमकल की गाड़ियां देरी से पहुंची और उनमें पर्याप्त पानी भी नहीं था जिससे इस भीषण आग से लड़ने में मुश्किलें आई।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग : धामी कैबिनेट के महत्पूर्ण फैसले

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को सचिवालय में आयोजित उत्तराखंड मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक...

डॉ० बी० पी० नैथानी एवं उनकी स्वछता टीम ने नवनियुक्त CMO डॉ० मेघना असवाल का किया आत्मीय स्वागत व अभिनन्दन

श्रीनगर (गढ़वाल): जयप्रकाश नौगाई  ​पौड़ी जनपद में नवनियुक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ० मेघना असवाल के प्रथम आगमन पर उनका जोरदार स्वागत व अभिनन्दन किया...

Related Posts