डाक्टर बोले,- “सीएम ने धोखा दिया।” कैंडल मार्च निकाला।हड़ताल का ऐलान

कमल जगाती, नैनीताल उत्तराखंड में कोविड़19 ड्यूटी में लगे पी.जी.डॉक्टरों ने मुख्यमंत्री पर धोखा देने का आरोप लगाते हुए 25 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान किया है। डॉक्टरों ने हाथ में कैंडल लेकर कहा कि उन्हें आधा नहीं पूरा वेतन चाहिए। नैनीताल जिले के हल्द्वानी में, कुमाऊं के सबसे बड़े सुशीला तिवारी अस्पताल में […]

कमल जगाती, नैनीताल

उत्तराखंड में कोविड़19 ड्यूटी में लगे पी.जी.डॉक्टरों ने मुख्यमंत्री पर धोखा देने का आरोप लगाते हुए 25 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान किया है। डॉक्टरों ने हाथ में कैंडल लेकर कहा कि उन्हें आधा नहीं पूरा वेतन चाहिए।
नैनीताल जिले के हल्द्वानी में, कुमाऊं के सबसे बड़े सुशीला तिवारी अस्पताल में सेवारत पी.जी.डॉक्टरों ने पूर्ण वेतन की मांग को लेकर सरकार को जगाने का प्रयास किया।

कैंडल मार्च करते हुए राजकीय मैडिकल कॉलेज से पी.जी.कर रहे अस्पताल में सेवारत डॉक्टरों का कहना है कि 9 महीने पहले मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पी.जी.कर रहे डॉक्टरों को पूरा वेतन देने की घोषणा की थी। लेकिन 9 महीने इंतजार करने के बाद भी उनका वेतन पूरा दिए जाने संबंध में कोई शासनादेश नहीं आया।

लगातार दो कैबिनेट की बैठकों में भी वह इंतजार करते रहे लेकिन कोई प्रस्ताव नहीं आया । कहा कि मजबूरन उनको आज यह प्रदर्शन करना पड़ रहा है।

इसके साथ ही 25 सितंबर से उन्होंने अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान भी किया और जिला प्रशासन को इसकी सूचना दे दी है । डॉक्टरों का कहना है कि अभी उनको ₹35,000/= मिलते हैं जबकि पूर्ण वेतन ₹70,000/= दिए जाने की मुख्यमंत्री ने घोषणा की गई थी।

Also Read This

बड़ी खबर: बौराड़ क्षेत्र में भालू की चहलकदमी से दहशत, वन विभाग ने की रात्रि गश्त

खेड़ा बौराड़, बडेंच और डौरा क्षेत्र में भालू दिखने की सूचना के बाद विभाग सक्रियत्यूणी, 27 अक्तूबर। नीरज उत्तराखंडी ग्राम पंचायत कूणा के अंतर्गत...

बड़ी खबर: उत्तराखंड में फिर डोली धरती, बागेश्वर में भूकंप के झटके लगते ही घरों से बाहर निकले लोग

देहरादून: उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस बार बागेश्वर जिले में धरती डोली। भूकंप की...

Related Posts