विधायक के बेटे की गुंडई से नाराज पत्रकार बैठे धरने पर

विधायक के बेटे की गुंडई से नाराज पत्रकार बैठे धरने पर रिपोर्ट- राजेश आर्या भगवानपुर। विधानसभा से कांग्रेस विधायक ममता राकेश के बेटे अभिषेक राकेश द्वारा पत्रकार को धमकाने का मामला सामने आया है। पत्रकार कुकू पंडित के साथ की गई हाथापाई के बाद पुलिस की तरफ से कोई कार्रवाई न होने से नाराज पीड़ित […]

विधायक के बेटे की गुंडई से नाराज पत्रकार बैठे धरने पर

रिपोर्ट- राजेश आर्या
भगवानपुर। विधानसभा से कांग्रेस विधायक ममता राकेश के बेटे अभिषेक राकेश द्वारा पत्रकार को धमकाने का मामला सामने आया है। पत्रकार कुकू पंडित के साथ की गई हाथापाई के बाद पुलिस की तरफ से कोई कार्रवाई न होने से नाराज पीड़ित पत्रकार अपने साथियों के साथ भगवानपुर थाने में ही धरने पर बैठ गए। जो विधायक के बेटे पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

बता दें कि, कांग्रेस विधायक ममता राकेश के बेटे अभिषेक विधायक की नेम प्लेट लगी गाड़ी से हूटर बजाकर गांव-गांव में प्रचार कर रहे थे। जब पत्रकार ने अपने मोबाइल से न्यूज़ कवरेज करने की कोशिश की, तो विधायक के बेटे ने अपने साथियों के साथ मिलकर पत्रकार के साथ हाथापाई की। विरोध करने पर इन लोगों ने पत्रकार का मोबाइल छीन लिया और जान से मारने की धमकी भी दी है।

पीड़ित पत्रकार का आरोप है कि, भगवानपुर विधायक के बेटे ने पूरे क्षेत्र में गुंडागर्दी मचा रखी है। उन्होंने बताया कि, उनका मोबाइल अभिषेक राकेश ने छीन लिया था। न्यूज़ की वीडियो डिलीट कर दी। जिसके बाद उन्होंने मोबाइल को पत्रकार के पास भेजा है। पीड़ित पत्रकार का कहना है कि, मुझे और मेरे परिवार को विधायक और उसके पुत्र से जान का खतरा है। वो मेरी हत्या भी करवा सकते हैं। वहीं, पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है।

Also Read This

बड़ी खबर: 23 राज्यों के 1,100 धावक बनेंगे नशा मुक्त युवा अभियान के ब्रांड एम्बेसडर

आदि कैलाश से पूरे भारत तक पहुंचेगा ‘नशा मुक्त युवा–विकसित भारत’ का संदेश: ललित जोशीपिथौरागढ़। सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी ने आदि...

CIMS College of Law में लॉ कोर्सेज़ में प्रवेश का अंतिम अवसर, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

देहरादून। विधि के क्षेत्र में अपना उज्ज्वल भविष्य बनाने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए CIMS College of Law, देहरादून में शैक्षणिक सत्र 2026–27 के...

Related Posts