बड़ी ख़बर:नैनीताल घूमने आए आंध्र प्रदेश के 24 पर्यटकों में से 20 लोग पाए गए कोरोना पॉजिटिव

रिपोर्ट/(कमल जगाती, नैनीताल):-  उत्तराखंड के नैनीताल घूमने आए आंध्र प्रदेश के 24 पर्यटकों में से 20 लोग पाए गए कोरोना पॉजिटिव । सभी को क्वारंटाइन सेंटर भेजा गया है ।      बी.डी.पांडे जिला चिकित्सालय के पी.एम.एम. डॉ. के.एस.धामी के अनुसार आंध्र प्रदेश से नैनीताल घूमने आए 24 सदस्यीय दल के लोगों की कोरोना जांच […]

उत्तराखंड के नैनीताल घूमने आए आंध्र प्रदेश के 24 पर्यटकों में से 20 लोग पाए गए कोरोना पॉजिटिव । सभी को क्वारंटाइन सेंटर भेजा गया है ।

     बी.डी.पांडे जिला चिकित्सालय के पी.एम.एम. डॉ. के.एस.धामी के अनुसार आंध्र प्रदेश से नैनीताल घूमने आए 24 सदस्यीय दल के लोगों की कोरोना जांच की गई । इसमें से 20 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, जिसमें से 80 फीसद बच्चे हैं। 

सभी 24 लोगों को सूखाताल स्थित कोविद केयर सेंटर में रखा गया है। बच्चे नंगे पैर और एक जोड़े कपड़े में हैं । हैरानी की बात ये हैं कि आंध्र प्रदेश के ये पर्यटक छह राज्यों को बिना कोरोना टैस्ट रिपोर्ट के नैनीताल कैसे पहुंच गए । आंध्रा प्रदेश के पर्यटक दिनभर नैनीताल की बाजार में घूमते देखे गए थे ।

Also Read This

ब्रेकिंग: देहरादून में कल सभी स्कूल बंद, देखें आदेश

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में मौसम विभाग के भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है।18 अगस्त...

बड़ी खबर: उत्तराखंड के खनिजों पर केंद्र की बढ़ती पकड़!  MMDR Amendment Bill 2026 की धारा 9D को लेकर किसान मंच ने उठाए सवाल

देहरादून/हल्द्वानी। उत्तराखंड के जल, जंगल, जमीन और खनिज संसाधनों पर राज्य के अधिकार तथा भविष्य में इन संसाधनों से राजस्व जुटाने की उसकी क्षमता...

Related Posts