कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को देखकर किच्छा पुलिस हाई अलर्ट पर

उत्तराखंड, ऊ. सि. नगर रिपोर्ट/दिलीप अरोरा  जिस तरह पुरे राज्य मे कोरोना के केस लगातार बढ़ते जा रहे है तो वही इससे मरने वालो की संख्या मे भी प्रतिदिन बढ़ोत्तरी हो रही है। ग्राउंड जीरो पर रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस की मुस्तैदी पर नजर डाले तो शहर के मुख्य चौराहों सहित हर गली मोहल्ले में […]

उत्तराखंड, ऊ. सि. नगर

रिपोर्ट/दिलीप अरोरा 

जिस तरह पुरे राज्य मे कोरोना के केस लगातार बढ़ते जा रहे है तो वही इससे मरने वालो की संख्या मे भी प्रतिदिन बढ़ोत्तरी हो रही है।

ग्राउंड जीरो पर रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस की मुस्तैदी पर नजर डाले तो शहर के मुख्य चौराहों सहित हर गली मोहल्ले में भी पुलिस गश्त करती दिखाई दे रही है।

पुलिस के जवान तपती धूप और कोरोना महामारी में भी पूरी ईमानदारी से ड्यूटी निभाते नजर आ रहे है और अनावश्यक घूमने वालों को रोक कर समझाते हुए भी दिख रहे है।

यही नहीं कोतवाल सहित किच्छा कोतवाली के दरोगा योगेश कुमार भी कोरोना को हराने के लिए पूरी तरह से अपनी टीम के साथ डटे हुए है। और लापरवाही करने वालो पर कही कही सख़्ती करते दीखते है तो कही कही उनको समझाते हुए भी दिख रहे है।

जिसके परिणाम स्वरुप 12 बजते ही शहर की मुख्य सड़के विराने मे तब्दील हो जाती है।

ऐसे में क्षेत्र की जनता का भी फर्ज है कि, वह प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चले और गाइडलाइन का पालन करे।

इस दौरान नगर पालिका कुछ सुस्त नजर आती दिखी है।

नगर पालिका द्वारा अभी तक शहर में और बजरो में एक बार भी सैनिटाइजेशन का कार्य नहीं कराया गया है। जबकि बजरो मे 12बजे  तक काफ़ी  भीड़ नजर आ रही है जिस वजह से शहर को सैनेटाइज करना अति आवश्यक है।

Also Read This

बड़ी खबर: उत्तराखंड के खनिजों पर केंद्र की बढ़ती पकड़!  MMDR Amendment Bill 2026 की धारा 9D को लेकर किसान मंच ने उठाए सवाल

देहरादून/हल्द्वानी। उत्तराखंड के जल, जंगल, जमीन और खनिज संसाधनों पर राज्य के अधिकार तथा भविष्य में इन संसाधनों से राजस्व जुटाने की उसकी क्षमता...

ब्रेकिंग : भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान । उत्तराखंड के इन नेताओं को भी मिली अहम जिम्मेदारी

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए राष्ट्रीय पदाधिकारियों और विभिन्न मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के लिए नई नियुक्तियों...

Related Posts