जंगल से भटककर झील तक पहुंचा सिराव!बमुश्किल बचाया और सकुशल जंगल में छोड़ा

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-  उत्तराखंड के भीमताल में एक सिराव झील में पहुंच गया । सिराव को वन्यजीव प्रेमियों ने बमुश्किल बचाया और सकुशल जंगल में छोड़ दिया।  नैनीताल जिले के भीमताल में हिरन प्रजाति का बकरी जैसा दिखने वाला सिराव जंगल से भटककर झील तक पहुंच गया । शेड्यूल 1 में आने वाले सिराव को […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- 

उत्तराखंड के भीमताल में एक सिराव झील में पहुंच गया । सिराव को वन्यजीव प्रेमियों ने बमुश्किल बचाया और सकुशल जंगल में छोड़ दिया।

 नैनीताल जिले के भीमताल में हिरन प्रजाति का बकरी जैसा दिखने वाला सिराव जंगल से भटककर झील तक पहुंच गया । शेड्यूल 1 में आने वाले सिराव को झील में देखकर स्थानीय लोगों ने पुलिस और वन विभाग को सूचित किया ।

 सिराव को देखने के लिए झील किनारे के लोग एकत्रित हो गए । स्थानीय लोगों ने झील में उतरकर संरक्षित प्रजाति के इस विलुप्तप्राय जानवर सिराव को बाहर निकाला । सिराव को रस्सियों से बांधकर निकाला गया, तो वो दर्द से चीख उठी । 

समाजसेवियों ने बताया कि, सिराव के गले में तार फंसा था । ये तार का फंदा, जानवर का शिकार करने के लिए लगाया जाता है। मादा सिराव, झील से निकाले जाने के बाद सहमी दिखी । सभी ने मिलकर मादा सिराव को समीप के जंगल में छोड़ दिया ।

Also Read This

बड़ी खबर: उत्तराखंड के खनिजों पर केंद्र की बढ़ती पकड़!  MMDR Amendment Bill 2026 की धारा 9D को लेकर किसान मंच ने उठाए सवाल

देहरादून/हल्द्वानी। उत्तराखंड के जल, जंगल, जमीन और खनिज संसाधनों पर राज्य के अधिकार तथा भविष्य में इन संसाधनों से राजस्व जुटाने की उसकी क्षमता...

ब्रेकिंग : भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान । उत्तराखंड के इन नेताओं को भी मिली अहम जिम्मेदारी

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए राष्ट्रीय पदाधिकारियों और विभिन्न मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के लिए नई नियुक्तियों...

Related Posts