बायोमेट्रिक से जनपद व प्रदेश की किसी भी सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान में मिलेगा राशन

रिपोर्ट/मंजु खत्री पौड़ी।  अब राशन कार्ड धारक उपभोक्ता जनपद व प्रदेश में किसी भी सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान से राशन ले सकता है। इसके लिए उसे दुकान में बायोमेट्रिक का प्रयोग करना होगा। अभी तक उपभोक्ता उसी दुकान से राशन ले सकते थे, जिस सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान का उन्हें राशन कार्ड निर्गत […]

पौड़ी। 

अब राशन कार्ड धारक उपभोक्ता जनपद व प्रदेश में किसी भी सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान से राशन ले सकता है। इसके लिए उसे दुकान में बायोमेट्रिक का प्रयोग करना होगा। अभी तक उपभोक्ता उसी दुकान से राशन ले सकते थे, जिस सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान का उन्हें राशन कार्ड निर्गत किया जाता था।

प्रदेश के सरकारी सस्ता गल्ला राशन कार्ड धारकों के लिए राहत भरी खबर है। अब वन नेशन वन कार्ड योजना के तहत राशन कार्ड धारक प्रदेश या जनपद की किसी भी सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान से राशन ले सकते हैं। चाहे उपभोक्ता राशन कार्ड किसी भी जनपद या प्रदेश का हो। 

इस योजना का सबसे अधिक फायदा कोरोना संक्रमण काल को देखते हुए बाहरी प्रदेशों से गांव लौट रहे प्रवासियों को होगी। उन्हें यहां अपना राशन कार्ड नहीं बनाना पड़ेगा। साथ ही सरकार की सभी खाद्यान्न योजना का लाभ उन्हें मिल सकेगा। 

जिला पूर्ति अधिकारी केएस कोहली ने बताया कि, जनपद में वन नेशन वन कार्ड योजना का लाभ मिलना शुरू हो गया है। जनपद पौड़ी में 1 लाख 70 हजार राशन कार्ड धारक उपभोक्ता हैं। सभी राशन कार्ड ऑनलाइन हो चुके हैं। 

कोहली ने बताया कि, जनपद में करीब 51 हजार पीवीसी  राशन कार्ड बंट भी चुके हैं। कोहली ने बताया कि, अभी दिल्ली सहित करीब चार राज्यों में यह योजना लागू नहीं हुई है जिससे उन राज्यों के प्रवासियों को इस योजना का लाभ अभी नहीं मिल रहा है। अन्य सभी प्रदेशों के प्रवासी राशन कार्ड धारक बायो मेट्रिक्स के माध्यम से पौड़ी जनपद में राशन प्राप्त कर सकते हैं।

Also Read This

बड़ी खबर: उत्तराखंड के खनिजों पर केंद्र की बढ़ती पकड़!  MMDR Amendment Bill 2026 की धारा 9D को लेकर किसान मंच ने उठाए सवाल

देहरादून/हल्द्वानी। उत्तराखंड के जल, जंगल, जमीन और खनिज संसाधनों पर राज्य के अधिकार तथा भविष्य में इन संसाधनों से राजस्व जुटाने की उसकी क्षमता...

ब्रेकिंग : भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान । उत्तराखंड के इन नेताओं को भी मिली अहम जिम्मेदारी

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए राष्ट्रीय पदाधिकारियों और विभिन्न मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के लिए नई नियुक्तियों...

Related Posts