प्रेस क्लब के पत्रकारों ने अघोषित विद्युत कटौती के चलते पावर हाउस पहुंचकर जेई का घेराव किया

स्थान  – दिनेशपुर  रिपोर्टर – विशाल सक्सेना दिनेशपुर नगर में हो रही अघोषित विद्युत कटौती के चलते प्रेस क्लब दिनेशपुर के तमाम पत्रकारों ने पावर हाउस पहुंचकर जेई का घेराव किया । उन्होंने गर्मी के मद्देनजर नगर में विद्युत व्यवस्था को सुचारू रखने को ज्ञापन भी दिया । ज्ञात हो इन दिनों नगर में अघोषित […]

स्थान  – दिनेशपुर 

रिपोर्टर – विशाल सक्सेना

दिनेशपुर नगर में हो रही अघोषित विद्युत कटौती के चलते प्रेस क्लब दिनेशपुर के तमाम पत्रकारों ने पावर हाउस पहुंचकर जेई का घेराव किया । उन्होंने गर्मी के मद्देनजर नगर में विद्युत व्यवस्था को सुचारू रखने को ज्ञापन भी दिया ।

ज्ञात हो इन दिनों नगर में अघोषित बिजली कटौती हो रही है । जिससे लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है । गर्मी अपने चरम पर है तापमान लगातार बढ़ रहा है ।

ऐसे विद्युत कटौती ने नगर वासियों की दिक्कतों को बढ़ा दिया है । इसी समस्या के मद्देनजर मंगलवार को प्रेस क्लब दिनेशपुर के अध्यक्ष दुलाल चक्रवर्ती के नेतृत्व में तमाम पत्रकार नगर के विद्युत उपकेंद्र पहुंचे । जहां उन्होंने अधिशासी अभियंता मेहताब अली का घेराव किया ।

इस दौरान सभी ने संयुक्त रूप के ज्ञापन देकर नगर की विद्युत व्यवस्था को सुचारू रखने की मांग की । उनका कहना था कि गर्मी में शहर वासियों 24 घण्टे बिजली मिलनी चाहिए ।

Also Read This

हादसा : खाई में गिरा पिकअप वाहन 50 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत; एक घायल

मृतक मोरी तहसील के सुनकुंडी गांव का निवासी, घायल को देहरादून रेफर किया गयात्यूणी, देहरादून।नीरज उत्तराखंडी पुरटाड रोड पर रविवार सुबह एक पिकअप वाहन...

सावधान : सेल्फी लेना पड़ा भारी, पैर फिसलने से नदी में गिरी 28 वर्षीय महिला, मौत

देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सहस्त्रधारा में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। घूमने आई हरियाणा की 28 वर्षीय महिला...

Related Posts