एक्शन : दून जिला खान अधिकारी ने की छापेमारी। जेसीबी मशीन और डंपर सीज..

जिला खान अधिकारी देहरादून नवीन सिंह ने रविवार देर रात को अवैध खनन पर छापेमारी के दौरान एक जेसीबी और एक डंपर को सीज कर दिया हैं। उत्तराखंड के दून में लगातार कार्यवाही के बाद भी अवैध खनन की खबरें सामने आती रहती है। जिसमें खनन माफिया सरकार को करोड़ों का चुना लगाते हैं। रविवार […]

जिला खान अधिकारी देहरादून नवीन सिंह ने रविवार देर रात को अवैध खनन पर छापेमारी के दौरान एक जेसीबी और एक डंपर को सीज कर दिया हैं।
उत्तराखंड के दून में लगातार कार्यवाही के बाद भी अवैध खनन की खबरें सामने आती रहती है। जिसमें खनन माफिया सरकार को करोड़ों का चुना लगाते हैं।
रविवार देर रात भी तहसील विकासनगर में अवैध खनन हो रहा था, जहां पहुंचे जिला खान अधिकारी देहरादून ने औचक छापेमारी की, जिसमें तहसील विकासनगर सिंघनीवाला क्षेत्रान्तर्गत आसन नदी में एक जेसीबी मशीन व एक डंपर को अवैध खनन में लिप्त पाया गया, जिन्हें नयागांव पुलिस कि सुपुर्द किया गया ।
जिला खान अधिकारी द्वारा बताया गया कि अवैध खनन एवं परिवहन की रोकथाम के लिए निदेशक द्वारा सख़्त निर्देश दिये गये हैं ।
जिला खान अधिकारी ने कहा कि इसके अतिरिक्त नदी में जो अवैध खनन किया गया है उसकी पैमाईश कि जायेगी और जो इसमें लिप्त पाये गये हैं उन पर कार्यवाही की जाएगी ,उनका कहना है कि अवैध खनन पर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी ।

Also Read This

ब्रेकिंग: 21 सितंबर से शुरू होगा उत्तराखंड प्रीमियर लीग का तीसरा संस्करण। सजेगा सितारों का मंच 

देहरादून: उत्तराखंड में क्रिकेट प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में उत्तराखंड प्रीमियर लीग (UPL) 2026 एक बार फिर बड़ा मंच...

बड़ी खबर: भाजपा की बड़ी सियासी सेंध। नगर पंचायत अध्यक्ष समेत 31 जनप्रतिनिधियों ने थामा बीजेपी का दामन

देहरादून, 14 सितंबर 2026: उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा ने चंपावत में अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत करने का दावा किया है।...

Related Posts