मौसम अपडेट : इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम का मिजाज। जानिए..

उत्तराखंड में पिछले दो दिन से बारिश बर्फबारी का दौर आज थम गया है। मौसम विभाग पूर्वानुमान के मुताबिक प्रदेश में अगले तीन दिन मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

जबकि मैदानी इलाकों में कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 16 जनवरी से एक बार फिर मौसम के करवट लेने की संभावना जताई गई है।

पिछले 48 घंटे के भीतर उत्तराखंड राज्य के सभी जनपदों में बारिश और ऊंची चोटियों में बर्फबारी के बाद ठंड बढ़ने के साथ ही मौसम सुहावना हो गया है। बारिश बर्फबारी से जहां लोगों को सूखी ठंड से निजात मिली, वहीं अगले कुछ दिन तापमान गिरने से कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार हैं।

उत्तराखंड साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान (13 जनवरी से 19 जनवरी 2025 तक)

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी लेटेस्ट साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक आज 13 जनवरी सोमवार को प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। वहीं मैदानी इलाकों में सुबह शाम हल्के से मध्यम कोहरा छाए रह सकता है। जबकि दिन में धूप खिलने आसार जताए गए है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 14 और 15 जनवरी को भी प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा वहीं देहरादून, हरिद्वार, उधम सिंह नगर, पौड़ी, चंपावत और नैनीताल जिले के मैदानी इलाकों में कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

16 जनवरी को फिर बदलेगा मौसम

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 16 जनवरी को प्रदेश में एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रित्य होने की संभावना है। जिसके चलते पहाड़ से लेकर मैदान तक हल्की से मध्यम बारिश और ऊंची चोटियों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि 16 जनवरी को उत्तराखंड राज्य में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के जनपदों में हल्की बारिश और ऊंची चोटियों में बर्फबारी हो सकती है।

उन्होंने बताया 17 जनवरी को भी बारिश और बर्फबारी की संभावना है। डॉ विक्रम सिंह ने बताया कि 18 जनवरी से अगले कुछ दिन मौसम फिर शुष्क हो जाएगा।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts