झील में मिला गुलदार का तैरता शव

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-  उत्तराखंड की भीमताल झील में एक गुलदार का शव तैरता हुआ मिला, जिसे स्थानीय युवाओं ने बाहर निकालकर वन विभाग को सूचित किया । नैनीताल जिले की भीमताल झील में आज सुबह एक गुलदार का शव झील में तैरता हुआ दिखाई दिया । स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को सूचना […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- 

उत्तराखंड की भीमताल झील में एक गुलदार का शव तैरता हुआ मिला, जिसे स्थानीय युवाओं ने बाहर निकालकर वन विभाग को सूचित किया ।

नैनीताल जिले की भीमताल झील में आज सुबह एक गुलदार का शव झील में तैरता हुआ दिखाई दिया । स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को सूचना दी ।

स्थानीय नाव चालन से जुड़े लोगों ने गुलदार को झील से बाहर निकालकर किनारे रखा । युवकों द्वारा वन विभाग के कर्मचारियों का काफी देर तक इंतजार किया गया ।

माना जा रहा है कि, इस मादा गुलदार को किसी ट्रक से टक्कर लगी होगी और उसके बाद वो झील मे गिरकर अकाल मौत के मुंह में चली गई होगी ।

भीमताल में जंगल से जुड़े रिहायशी क्षेत्र में गुलदार का अक्सर मूवमेंट देखा गया है । ये गुलदार भीमताल में अल्मोड़ा, भीमताल हल्द्वानी बाई पास में पहुंच जाते हैं । यहां पहाड़ों से आने जाने वाले वाहनों से खतरा बढ़ जाता है ।

Also Read This

हादसा : खाई में गिरा पिकअप वाहन 50 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत; एक घायल

मृतक मोरी तहसील के सुनकुंडी गांव का निवासी, घायल को देहरादून रेफर किया गयात्यूणी, देहरादून।नीरज उत्तराखंडी पुरटाड रोड पर रविवार सुबह एक पिकअप वाहन...

सावधान : सेल्फी लेना पड़ा भारी, पैर फिसलने से नदी में गिरी 28 वर्षीय महिला, मौत

देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सहस्त्रधारा में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। घूमने आई हरियाणा की 28 वर्षीय महिला...

Related Posts