महिला ने पुलिसकर्मी पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप। कोतवाली में जमकर काटा हंगामा।

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-  उत्तराखंड के नैनीताल निवासी एक महिला ने पुलिसकर्मी पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए मल्लीताल कोतवाली में जमकर हंगामा किया । पुलिस ने आरोपी पुलिस वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है ।          मल्लीताल कोतवाली में मंगलवार शाम लोगों की भीड़ ने हंगामा कर दिया । मल्लीताल के मेट्रोपोल […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- 

उत्तराखंड के नैनीताल निवासी एक महिला ने पुलिसकर्मी पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए मल्लीताल कोतवाली में जमकर हंगामा किया । पुलिस ने आरोपी पुलिस वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है ।

         मल्लीताल कोतवाली में मंगलवार शाम लोगों की भीड़ ने हंगामा कर दिया । मल्लीताल के मेट्रोपोल कंपाउंड निवासी एक युवती ने शिकायत देकर पुलिस वाले पर अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया । 

काशीपुर में कॉम्युनिटी हैल्थ ऑफिसर के रूप में कार्य करने वाली युवती ने शिकायत दायर कर कहा कि वो काशीपुर से अपनी माँ की चालीसवीं के लिए आ रही थी । कालाढूंगी तिराहे पर पहुंचने के बाद उसे किसी पुलिस वाले ने नैनीताल को जा रहे मोटर साइकिल चालक पुलिस वाले के साथ नैनीताल को भेज दिया ।

 आरोप है कि मोटर साइकिल जब आधे रास्ते पहुंची तो पुलिस वाले ने युवती के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी । युवती ने मोटरसाइकिल से कूदकर दौड़ लगा दी । युवती, पीछा कर रहे पुलिसवाले से बचकर कुछ दुकानदारों के पास पहुंची । वहां से युवती ने अपने घरवालों को फोन किया, जो कुछ समय में ही उसे लेने पहुंच गए । 

युवती अपने परिजनों और क्षेत्रवासियों के साथ कोतवाली पहुंची और वहां हंगामा कर दिया । युवती ने पुलिस अधिकारियों से उस पुलिसवाले के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है । 

सी.ओ.संदीप नेगी ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपी पुलिस वाले को गिरफ्तार कर लिया गया है ।

Also Read This

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

Related Posts