बड़ी खबर : शासन ने तीन आईएफएस अधिकारियों के खिलाफ की बड़ी कार्यवाही। दो को किया सस्पेंड

उत्तराखंड शासन ने अवैध निर्माण और अनियमितताओं के मामले में बड़ी कार्यवाही करते हुए तीन आईएफएस अधिकारियों पर गाज गिरा दी। जिनमें से दो अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया तथा एक आईएफएस अधिकारी को देहरादून मुख्यालय से अटैच कर दिया गया है।  उत्तराखंड सरकार ने वन विभाग में कॉर्बेट नेशनल पार्क के भीतर चल […]

उत्तराखंड शासन ने अवैध निर्माण और अनियमितताओं के मामले में बड़ी कार्यवाही करते हुए तीन आईएफएस अधिकारियों पर गाज गिरा दी।

जिनमें से दो अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया तथा एक आईएफएस अधिकारी को देहरादून मुख्यालय से अटैच कर दिया गया है।

 उत्तराखंड सरकार ने वन विभाग में कॉर्बेट नेशनल पार्क के भीतर चल रहे अवैध निर्माण समेत अनियमितताओं को लेकर कड़ा रुप अपनाते हुए सख्त कार्यवाही की।

निलंबित अधिकारी:

  • कैंपा की जिम्मेदारी संभाल रहे जेएस सुहाग को निलंबित किया गया है।
  • आय से अधिक संपत्ति रखने के मामले में चर्चाओं में रहने वाले किशनचंद को भी सस्पेंड किया गया है।

साथ ही सरकार ने कॉर्बेट नेशनल पार्क के निदेशक राहुल को देहरादून वन मुख्यालय में अटैच कर दिया है। 

Also Read This

बिग ब्रेकिंग: 6 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर;देंखे लिस्ट

देहरादून: उत्तराखंड शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों के विभागीय दायित्वों में फेरबदल किया है। शासन की ओर से 17 नवंबर 2026...

QR कोड स्कैन करते ही मिलेगी बैकुण्ठ चतुर्दशी मेले की पूरी जानकारी, समस्त कार्यक्रमों की समय-सारणी अपने फोन पर होगी उपलब्ध

जयप्रकाश श्रीनगर गढ़वाल......महापौर आरती भंडारी ने किया विशेष QR कोड लॉन्च, श्रद्धालुओं और पर्यटकों को मिलेगी डिजिटल सुविधा; मेले को तकनीक से जोड़ने...

Related Posts