Weather in Uttarakhand : जानिए अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम…

उत्तराखंड में आज मौसम का मिजाज सामान्य बने रहने की 0संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आज वृहस्पतिवार को चार पहाड़ी जिलों में हल्की बूंदाबांदी व ऊंची चोटियों में बर्फबारी के अलावा अन्य जनपदों में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आज 2 मई बृहस्पतिवार […]

उत्तराखंड में आज मौसम का मिजाज सामान्य बने रहने की 0संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आज वृहस्पतिवार को चार पहाड़ी जिलों में हल्की बूंदाबांदी व ऊंची चोटियों में बर्फबारी के अलावा अन्य जनपदों में मौसम शुष्क रहेगा।

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आज 2 मई बृहस्पतिवार को उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी चमोली, पिथौरागढ़ और रुद्रप्रयाग जिले में कहीं- कहीं हल्की बूंदाबांदी और ऊंची चोटियों में बर्फबारी की संभावना है।

जबकि राज्य के शेष जनपदों में धूप खिलने के साथ मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि 2 और 3 मई को राज्य में कुछ पहाड़ी इलाकों को छोड़कर मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है।

जबकि 4 मई को राज्य के पर्वतीय जनपदों में और  5 मई को पहाड़ से लेकर मैदान तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में यलो अलर्ट जारी किया गया है।

Also Read This

एक्शन : फर्जी प्रमाणपत्र मामले में चेयरमैन समेत 5 गिरफ्तार; 4 छात्रों के दस्तावेज निरस्त

बाजपुर/ऊधमसिंह नगर। उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के लिए फर्जी प्रमाणपत्र बनवाने के मामले में पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई तेज हो...

बड़ी खबर: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 22 अफसरों के तबादले

देहरादून जिला पुलिस में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस विभाग की ओर से 19 उपनिरीक्षकों (Sub Inspector) और 3...

Related Posts